{"_id":"5bfef8fcbdec22418a6ad028","slug":"141543436540-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वाइंडो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वाइंडो
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
ताइक्वांडो में विद्या भवंस और सेंट फ्रांसिस बना चैंपियन
-ताइक्वांडो एसोसिएशन की तरफ से हुई इंटर स्कूल प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की तरफ से विद्या भवंस स्कूल में आयोजित 26वीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में फाइट में 62 अंकों के साथ विद्या भवंस स्कूल चैंपियन रहा। 48 अंकों के साथ बेदी इंटरनेशनल द्वितीय और 42 अंकों के साथ हार्टमन कॉलेज तृतीय रहा। वहीं पूमसे में 32 अंकों के साथ सेंट फ्रांसिस चैंपियन बना। प्रतियोगिता में 22 स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
जूनियर बालक वर्ग 45 किलो भारवर्ग में श्री गायत्री स्कूल के तरुण, 48-51 किलो में बिशप कोनरॉड के रुद्राक्ष, 51-55 किलो में जयनारायण के कुबेर उपाध्याय, 55-59 किलो में विद्या भवंस के दीपक चौधरी, 59-63 किलो में बेदी इंटरनेशनल के इम्तियाज, 68-73 किलो में सेंट फ्रांसिस के आंजनेय ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर बालक वर्ग में 73 किलो में सेंट फ्रांसिस के अक्षय ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर बालिका में 49-52 किलो में मोनिका सिंह, 55-59 किलो में विद्या भवंस की इरम खान, 63-68 किलो में केवी की अपराजिता ने स्वर्ण पदक जीता। कैडिट ग्रुप बालिका में 55-59 किलो में गुंजन, 33-37 किलो में तनीषा, 37-41 किलो में निष्ठा ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर बालिका में 18-20 किलो में आरके स्कूल की यशिका, 20-22 किलो में श्री गंगा स्कूल की अदिति, 22-24 किलो में हार्टमन की मनिका, 24-26 किलो में विद्या भवंस की मान्या, 26-29 किलो में सेंट फ्रांसिस की वर्तिका ने गोल्ड मेडल जीता। 29-32 किलो में बेदी इंटरनेशनल की प्रशस्ति, 32-35 किलो में सेंट फ्रांसिस की मनिका, 38-41 किलो में बेदी इंटरनेशनल की श्रुति ने स्वर्ण पदक जीता। कैडिट बालक में 61-65 किलो में रोहित गंगवार, 41-45 किलो में अर्पित यादव, 57-61 किलो में हिमांशु ने स्वर्ण पदक जीता। 49-53 किलो में प्रशांत, 37-44 किलो में ईशान, 65-70 किलो में शोभित दुबे ने भी गोल्ड मेडल जीता।