{"_id":"5bc23c05bdec226953782c81","slug":"141539456005-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देसी शराब की दुकान के विरोध में दिया ‘करो या मरो’ का नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देसी शराब की दुकान के विरोध में दिया ‘करो या मरो’ का नारा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देसी शराब की दुकान का विरोध कर रहीं महिलाओं से बिथरी चैनपुर के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने तीन दिन का समय मांगा था। महिलाओं को यह आश्वासन दिया था तीन दिन के अंदर दुकान हट जाएगी। यह समय शनिवार को पूरा हो गया। मगर पटेल विहार से अब तक देसी शराब की दुकान नहीं हटी, जिससे नाराज महिलाएं अब आरपार की लड़ाई लड़ने का मन बना चुकी हैं। उन्होंने इस संबंध में शनिवार को मीटिंग कर आंदोलन की रणनीति बनाई।
विज्ञापन
महिला जागृति मंच की अध्यक्ष मनु नीरज की अध्यक्षता में शनिवार को एक मीटिंग कर महिलाओं ने ‘करो या मरो’ का नारा दिया। कहा, रविवार सुबह वे इस संबंध में विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल से उनके जनता दरबार में मिलेंगी। उन्हें अपना वादा याद दिलाएंगी। क्योंकि उन्होंने खुद प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर महिलाओं को आश्वासन दिया था कि तीन दिन के भीतर ठेकेदार दुकान खुद हटा लेगा।
विज्ञापन
महिलाएं विधायक से मिलने के साथ ही कमिश्नर रणवीर प्रसाद से मिलकर भी अपनी बात रखेंगी। उधर, दुकान हटाने की बजाय ठेकेदार इधर-उधर से महिलाओं पर लगातार दबाव डालने में लगा हुआ है। मगर महिलाएं अपने फैसले पर अडिग हैं।
विज्ञापन
आधा किलोमीटर के दायरे में बर्दाश्त
महिलाओं का कहना है कि यहां से दुकान हटने का मतलब यह नहीं कि दोबारा आसपास ही देसी शराब की दुकान खुल जाए। आधा किलोमीटर के दायरे में शराब की दुकान बर्दास्त नहीं की जाएगी। दायरे के बाहर चाहे जहां दुकान खोलें इससे हम लोगों को मतलब नहीं।
नहीं निकला हल तो कल हाईवे जाम
विधायक राजेश मिश्रा और कमिश्नर से मिलने के बाद भी कोई हल नहीं निकलने पर महिलाओं ने धरना प्रदर्शन और चक्का जाम करने की बात कही है। महिला जागृति मंच की अध्यक्ष मनु नीरज का कहना है कि सोमवार से बदायूं रोड पर चक्का जाम करेंगे।