{"_id":"5baa7878867a55013e75c903","slug":"141537898616-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने सही रिपोर्ट न दिखा पाने पर कई अफसरों को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने सही रिपोर्ट न दिखा पाने पर कई अफसरों को फटकारा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक के 28 सितंबर के दौरे को लेकर सरकारी मशीनरी सक्रिय हो गई है। सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को विकास भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मीटिंग ली। इस दौरान कई विभागों के अफसर सही रिपोर्ट नहीं दे सके। उनके विभाग के कामों की प्रगति भी धीमी पाई गई। इस पर सीडीओ ने उनकी फटकार लगाते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने लोक निर्माण और पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निशाने पर लिया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कई काम की रिपोर्ट नहीं बता सके। इस पर सीडीओ बेहद नाराज हुए। इसके अलावा उन्होंने पुल निर्माण के कार्यों के बारे में पूछा और उसमें आ रही दिक्कतों का निस्तारण करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के आदेश दिए। इसके अलावा बिजली विभाग को भी क्षतिग्रस्त लाइनों और खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के लिए कहा। सीडीओ ने कहा कि बारिश से सड़कों की हालत काफी खराब हो गई है। पीडब्ल्यूडी के साथ अन्य जिम्मेदार संस्थाएं सड़कों को सही कराने के लिए तत्काल कार्ययोजनाएं तैयार कराएं। समाज कल्याण अधिकारी को पेंशन संबंधी लंबित मामलों का निस्तारण करने के लिए कहा। सीडीओ ने बताया कि प्रभारी मंत्री के दौरे के मद्देनजर सभी विभाग अपनी रिपोर्ट उनके आने से तीन-चार दिन पहले ही तैयार कर लें।