फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आयुर्वेदिक कॉलेज में हाजिरी नहीं तो स्कॉलरशिप नहीं

आयुर्वेदिक कॉलेज में हाजिरी नहीं तो स्कॉलरशिप नहीं

Fri, 13 Jul 2018 12:49 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 13 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
आयुर्वेदिक कॉलेज में हाजिरी नहीं तो स्कॉलरशिप नहीं
 साहू रामनारायण मुरली मनोहर राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में अब स्टूडेंट्स की बायोमेट्रिक हाजिरी लगेगी। अटेंडेंस के संबंध में शासन से जारी आदेश के बाद कॉलेज में स्टूडेंट्स के अंगूठों के निशान लेने की क वायद शुरू हो गई है। प्रिंसिपल डॉ. डीके मौर्या ने बताया कि 75 फीसदी से कम हाजिरी पाए जाने पर स्टूडेंट को स्कॉलरशिप नहीं दी जाएगी और न ही उन्हें परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। आयुर्वेदिक कॉलेज में अब तक सिर्फ प्रिंसिपल और स्टाफ की ही बायोमेट्रिक हाजिरी लगती है। कॉलेज में पढ़ रहे करीब 160 स्टूडेंट्स मैन्युअल अटेंडेंस लगा रहे हैं। इसमें बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा होता था। स्टूडेंट्स क्लास में नहीं पहुंचते हैं लेकिन उनकी हाजिरी 75 से 80 प्रतिशत तक रहती है।
विज्ञापन


शासन को भेजा रिमाइंडर
आयुर्वेदिक कॉलेज के जर्जर हो चुके भवन के नवनिर्माण के लिए फिर से शासन को रिमाइंडर भेजा गया है। प्र्रिंसिपल के मुताबिक शनिवार को शासन स्तर पर होने वाली मीटिंग में भी जर्जर हो चुके भवन का मुद्दा रखा जाएगा।
विज्ञापन


काफी स्टूडेंट्स आते ही नहीं हैं, लेकिन उनकी अटेंडेंस पूरी रहती है। बायोमेट्रिक अटेंडेंस के लिए विद्यार्थियों के अंगूठों के निशान लिए जा रहे हैं। जिनकी 75 फीसदी से कम उपस्थिति दर्ज होगी नियमानुसार उन्हें स्कॉलरशिप नहीं जारी की जाएगी। - डॉ. डीके मौर्या, प्रिंसिपल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed