फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शहर में आधे से ज्यादा बारातघर अवैध

शहर में आधे से ज्यादा बारातघर अवैध

Sun, 18 Mar 2018 07:01 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
शहर में आधे से ज्यादा बारातघर अवैध
बरेली।
विज्ञापन

शहर में आधे से ज्यादा बारातघर अवैध तरीके से बने हैं। इनके न तो बीडीए से नक्शे मंजूर हैं, न ही बारातघर मालिकों ने नगर निगम, पर्यावरण प्रदूषण, सीलिंग, पीडब्ल्यूडी, एयरफोर्स और फायर आदि विभागों से एनओसी ली है। बीडीए ने 83 बारातघरों को नोटिस जारी किया है, जिसमें शहर के नामचीन लोगों के बारातघर भी शामिल हैं। 22 मार्च तक बारातघर संचालकों से अपने बारातघर का नक्शा लाकर बीडीए में प्रस्तुत करने की चेतावनी दी गई है। ऐसा न होने पर 23 मार्च से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होगी।
सिविल लाइंस, ब्रह्मपुरा, माधोबाड़ी, दीवानखाना शाहबाद, पंचशील नगर, सतीपुर चौराहा, नवादा शेखान सतीपुर रोड, जगतपुर लाला बेगम, कटरा चांद खां, सूफी टोला पुराना शहर, दुर्गानगर, वनखंडीनाथ रोड, नई बस्ती, घेर जाफर खां, हजियापुर, संजय नगर, कांकर टोला, रोहिली टोला, स्वर्ण फार्म डेंटल कॉलेज रोड, बीसलपुर रोड ग्रीन पार्क के निकट, पुलिस चौकी के आगे पवन विहार, पीलीभीत बाईपास रोड, ब्रह्मपुरा ईस्ट, नरियावल, ठिरिया निजावत खां, डोहरा रोड पर जीआरएम स्कूल के निकट, कांधरपुर बदायूं रोड, लाल फाटक के निकट, नरकुलागंज, काजी टोला, आकाशपुरम गेट, बदायूं रोड इंडेन पेट्रोल पंप के बराबर, कंघी टोला, डोमिनी मस्जिद के निकट जखीरा, बदायूं रोड, गढ़ी चौकी के पीछे, जसोली, कुंवरपुर किला रोड, इंग्लिशगंज किला रोड, चौपुला से किला रोड, नैनीताल रोड पर गुजराल पेट्रोल पंप से आगे, रामपुर रोड, सुभाषनगर और बदायूं रोड पर दर्जनों की संख्या में बारातघर अवैध हैं। अधिकांश बारातघरों के नक्शे स्वीकृत नहीं है, न ही सरकारी विभागों से एनओसी ली गई है। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बारात घर संचालकों को नोटिस जारी कर मानचित्र समेत 22 मार्च तक उपस्थित होने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


तीन अवैध निर्माण सील
इतना ही नहीं, मिनी बाईपास पर बिना नक्शा मंजूर कराए बन रहा अनंत मेहरा और सुशीला देवी का निर्माण कार्य बीडीए टीम ने मौके पर पहुंचकर रुकवा भी दिया और उसे सील कर दिया। शाहजहांपुर रोड पर मोहम्मद हफीज और पीलीभीत बाईपास रोड पर रामवीर का अवैध निर्माण सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed