{"_id":"59a2fa204f1c1b04118b4676","slug":"141503853088-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरे ने खोला बीवी की आशनाई का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरे ने खोला बीवी की आशनाई का राज
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
hidden camera
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज (बरेली)।
पति से बेवफाई कर रही एक महिला जब अवैध संबंधों का जिक्र करने पर पति से झगड़े पर उतारू हो गई तो पति ने सबूत जुटाने को तकनीक का सहारा लिया। कमरे में फिट कराए खुफिया कैमरे से सच सामने आ गया। कैमरे में महिला और उसके प्रेमी की करतूत कैद हो गई। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया। दो घंटे तक थाने में चली पंचायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
सर्वोदय नगर की रहने वाली एक विवाहिता के पड़ोस के ही एक युवक से अवैध संबंध हो गए। जब इसकी भनक उसके पति को लगी तो उसने पत्नी से बात की। पत्नी ने किसी से अवैध संबंध होने से साफ इंकार कर दिया। उल्टा वह अपने पति से लड़ने पर उतारू हो गई। इस पर पति ने अपने बेडरूम में गुप्त तरीके से खुफिया कैमरा वीडियो रिकॉर्डिंग पर खोलकर लगा दिया। कैमरा लगाने के बाद वह काम करने का बहाना कर बाहर चला गया और पत्नी से शाम तक घर वापस लौटने को कहा। पत्नी ने मौका पाते ही अपने प्रेमी को घर बुला लिया। दोनों इस बात से अंजान थे कि कमरे में कैमरा भी लगा है। दोनों के संबंधों की करतूत कैमरे में कैद हो गई। कुछ समय बाद उसका पति भी वापस घर लौट आया। उसने कैमरा देखा तो पत्नी की बेवफाई का साक्ष्य देख आगबबूला हो गया। हालांकि झगड़े की बजाय वह कैमरा लेकर पुलिस के पास पहुंचा और पूरा वाकया बताकर सबूत दिखाया। पुलिस ने विवाहिता के पति की तहरीर पर आरोपी युवक को पकड़ लिया। दो घंटे से ज्यादा समय तक थाने में दोनों पक्षों के बीच पंचायत चली। बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई तो पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। इधर, यह प्रकरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। थाना प्रभारी शोएब मियां ने बताया कि लिखापढ़ी न होने की वजह से मामला उनके संज्ञान में नहीं है। दंपति के आपसी मामले को स्टाफ ने निपटा दिया होगा।