फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   14,000 groups in 15 years, how will 26,000 be formed in a single year?

Bareilly News: 15 साल में 14 हजार समूह, एक साल में कैसे बनेंगे 26 हजार

Tue, 08 Sep 2026 02:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 08 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
14,000 groups in 15 years, how will 26,000 be formed in a single year?
बरेली। स्वयं सहायता समूहों के गठन को लेकर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) को इस साल बड़ा लक्ष्य दिया गया है। शासन ने जिले को 26,524 स्वयं सहायता समूह गठित करने का लक्ष्य दिया है। खास बात यह है कि विभाग पिछले करीब 15 वर्षों में 14,785 समूह ही गठित कर सका है। ऐसे में महज एक साल में बीते 15 वर्षों से करीब दोगुना लक्ष्य पूरा करना विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन




विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष में अगस्त तक महज 1,227 स्वयं सहायता समूहों का गठन हो सका है। यानी सालाना लक्ष्य का करीब 4.6 फीसदी ही अब तक पूरा हुआ है। शेष लक्ष्य पूरा करने के लिए विभाग को अगले महीनों में करीब 25,606 समूह बनाने होंगे। एनआरएलएम के गठन के बाद से अब तक 15 वर्षों में 14,785 समूह बनाए गए हैं। इस हिसाब से विभाग का औसत सालाना गठन करीब 986 समूह रहा है। इसके मुकाबले मौजूदा वर्ष में 26,833 समूह बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में डीसी एनआरएलएम योगेंद्र भारती ने बताया कि शासनादेश के अनुपालन में व्यापक स्तर पर समूह गठन का कार्य चल रहा है। अभी तक 1227 के करीब नये समूहों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। हालांकि पोर्टल में आए दिन खराबी आने से भी कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed