फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   14 trains will be canceled on the day of UPPSC exam

Bareilly News: यूपीपीएससी परीक्षा के दिन निरस्त रहेंगी 14 ट्रेनें

Tue, 17 Dec 2024 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
14 trains will be canceled on the day of UPPSC exam
बरेली। उप्र लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की 22 दिसंबर को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के दौरान परिवहन व्यवस्था चरमरा सकती है। उस दिन रेलवे ने बरेली होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। चार ट्रेनों को मार्ग बदलकर और दो को 90 मिनट तक की देरी से चलाया जाएगा। साथ ही, दो ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

यूपीपीएससी परीक्षा में 15,648 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। ये सभी अभ्यर्थी दूसरे जिलों के हैं। कई अभ्यार्थियों खासकर महिलाओं के साथ उनके परिजन भी आते हैं। कोहरे के कारण पहले से ही बरेली होकर गुजरने वाली 18 ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। 40 के फेरों में कटौती की गई है। ऐसे में बाकी ट्रेनों पर दबाव बढ़ा हुआ है। 19 से 24 दिसंबर के बीच 14 ट्रेनों को और निरस्त किए जाने का सीधा असर बाकी ट्रेनों के साथ रोडवेज बसों पर पड़ेगा।
विज्ञापन


इन ट्रेनों का नहीं होगा संचालन22453/54 मेरठ-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस 22 दिसंबर, 15073/74 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस 21 व 24 दिसंबर, 15075/76 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस 22 व 23 दिसंबर, 13005/06 पंजाब मेल 19 से 23 दिसंबर, 22489/90 लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस 22 व 23 दिसंबर, 14235/36 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस 21 से 24 दिसंबर, 14307/08 प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस 21 से 24 दिसंबर तक निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये ट्रेनें भी रहेंगी प्रभावित
12203/04 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस को 22 व 23 दिसंबर को और 12557/58 मुज्जफरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस को 21 से 23 दिसंबर तक वाया शाहजहांपुर, हरदोई के स्थान पर बरेली से रोजा, सीतापुर होते हुए चलाया जाएगा। 12369 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस 22 व 23 दिसंबर को हावड़ा से लखनऊ तक चलाई जाएगी। 12370 देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस 23 व 24 दिसंबर को देहरादून के स्थान पर लखनऊ से चलाई जाएगी। यह ट्रेन 22 से 24 दिसंबर तक देहरादून-लखनऊ के बीच निरस्त रहेगी। 22 दिसंबर को 15910 अवध-असम एक्सप्रेस को 30 मिनट और 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस को 90 मिनट की देरी से चलाया जाएगा।

अतिरिक्त बसों के संचालन के निर्देश
डीएम रविंद्र कुमार ने रोडवेज के अधिकारियों को परीक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जा रही है। अभ्यार्थियों को आवागमन में समस्या नहीं होने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed