{"_id":"6515e5920ff940b7f602f8e6","slug":"14-trains-passing-through-bareilly-affected-for-two-days-bareilly-news-c-4-noi1138-257182-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन का असर: बरेली से गुजरने वाली 14 ट्रेनें दो दिन रहेंगी प्रभावित, कई ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन का असर: बरेली से गुजरने वाली 14 ट्रेनें दो दिन रहेंगी प्रभावित, कई ट्रेनें निरस्त
Fri, 29 Sep 2023 02:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 02:59 PM IST
सार
किसान आंदोलन के चलते ज्यादातर ट्रेनें 28 और 29 सितंबर को प्रभावित रहेंगी। 30 सितंबर और एक अक्तूबर को बरेली में इसका असर दिखेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला और फिरोजपुर में चल रहे किसान आंदोलन की वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त किया है। कई ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं। इनमें लंबी दूरी की 14 ट्रेनें बरेली से होकर गुजरती हैं। ज्यादातर ट्रेनें 28 और 29 सितंबर को प्रभावित रहेंगी। 30 सितंबर और एक अक्तूबर को बरेली में इसका असर दिखेगा।
विज्ञापन
किसान आंदोलन के चलते मुरादाबाद मंडल की 13006/13005 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल को 28 सितंबर को निरस्त किया गया है। 29 सितंबर को यह ट्रेन बरेली नहीं आएगी। शुक्रवार से इस ट्रेन को लुधियाना तक चलाया जाएगा। बृहस्पतिवार देर शाम मुरादाबाद रेल मंडल की ओर से ट्रेनों के प्रभावित होने की सूचना जारी की गई।
विज्ञापन
15212/15211 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस, 13152/13151 कोलकाता एक्सप्रेस, 12318 अकाल तख्त एक्सप्रेस, 14618 जनसेवा एक्सप्रेस, 12408 न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, 15933 अमृतसर एक्सप्रेस, 12237 बेमपुरा एक्सप्रेस, 13307 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस भी किसान आंदोलन के कारण दो दिन प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन