फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   वोटरों को कार्ड देने के साथ बीएलओ कराएंगे दस्तखत

वोटरों को कार्ड देने के साथ बीएलओ कराएंगे दस्तखत

Tue, 02 Apr 2019 02:23 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
वोटरों को कार्ड देने के साथ बीएलओ कराएंगे दस्तखत
बरेली। करीब 78 हजार नए वोटरों के मतदाता पहचान पत्र तो छपकर आ गए हैं, लेकिन तमाम मतदाताओं का कहना है कि बीएलओ इन वोटर कार्डों को बांटने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। साथ ही डोर-टू-डोर वोटर कार्ड न बांटने की शिकायतें भी आ रही हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामसेवक द्विवेदी ने बीएलओ को आदेशित किया है कि वह रजिस्टर में वोटर कार्ड के नंबर दर्ज करने के साथ ही उसके आगे प्राप्तकर्ता के दस्तखत भी कराएंगे। दावा किया जा रहा है कि 30 हजार वोटर कार्ड बंट चुके हैं। बाकी भी तीन से चार दिन में बंट जाएंगे।
विज्ञापन

मतदाता सूची में शामिल हुए 78 हजार वोटरों के कार्ड निर्वाचन कार्यालय के पास कुछ दिन पहले ही आए हैं। मतदाता पहचान पत्र न मिलने से हजारों लोग तहसील कार्यालय के साथ ही इलेक्शन दफ्तर के चक्कर काट रहे थे। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने छपकर आए मतदाता पहचान पत्रों को कलक्ट्रेट में मीटिंग के दौरान सभी एसडीएम को वितरित कर दिए थे, लेकिन तमाम जगहों से यह शिकायतें आ रही हैं कि बीएलओ लोगों को वोटर कार्ड का वितरण डोर टू डोर नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं, बीएलओ गांव-मोहल्लों में कुछ लोगों को ही पहचान पत्रों की गड्डी पकड़ा कर उनके भरोसे ही वितरण कर रहे हैं। ऐसे में मतदाताओं के पास कार्ड पहुंच नहीं रहे। इस पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामसेवक द्विवेदी ने सभी बीएलओ को यह आदेश दिए है कि वह मतदाता पहचान पत्र के वितरण का रजिस्टर तैयार करे। इसमें मतदाता के संबंधित वोटर कार्ड का नंबर दर्ज करते हुए उसके दस्तखत कराने होंगे।
विज्ञापन


परसाखेड़ा पहुंचकर स्ट्रूांग रूम और मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया
किस मतदान केंद्रों पर कौन सी ईवीएम पहुंचनी है, यह तय होने के बाद अब इन्हें परसाखेड़ा में विधानसभावार तैयार किए गए स्ट्रांग रूम में व्यवस्थित रखवाने की तैयारी चल रही है। इंडस्ट्रियल एरिया में ही मतगणना का भी काम होना है। इसके लिए भी सेल तैयार हो रही हैं। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने रविवार को यहां पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। साथ ही स्टाफ को यहां सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित दूसरी व्यवस्थाएं शीघ्र करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed