{"_id":"5c607d99bdec227cde52efd1","slug":"131549827481-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की दूसरी रात ही विवाहिता माल बटोरकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की दूसरी रात ही विवाहिता माल बटोरकर फरार
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भमोरा। शादी की दूसरी रात ही घर से नकदी समेत लाखों का सामान लेकर नव विवाहिता फरार हो गई। ससुराल वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मायके में सूचना दी। इसके बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
देवचरा निवासी मीनाक्षी पत्नी मिंटू गुप्ता ने थाना पुलिस को बताया कि उनके भाई विनीत पति के कारोबार में हाथ बंटाते हैं। उनका विवाह सात फरवरी को देवचरा स्थित बाला जी मंदिर में युवती से हुआ था। इसमें लड़के के पिता और मां परिवार के साथ शामिल रहीं। ये लोग बरेली के हैं जो इस समय हल्द्वानी में रहते हैं। आठ फरवरी को रात में विवाहिता उस समय फरार हो गई जब परिवार के सब लोग सोए थे। वह अपने साथ 50 हजार रुपये, मोबाइल फोन और लाखों के जेवर भी ले गई है। मीनाक्षी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, नवविवाहिता के परिवार से बात की गई तो उन्होंने घर आने की बात से इंकार किया। पुलिस ने जांचकर कार्रवाई की बात कही है।