फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कोच को जिम में बंद किया, पिटवाने को लड़के बुलाए

कोच को जिम में बंद किया, पिटवाने को लड़के बुलाए

Sat, 17 Nov 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
कोच को जिम में बंद किया, पिटवाने को लड़के बुलाए
डोरीलाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम के जिम में एक रिटायर दरोगा ने जमकर दबंगई दिखाई। उसने कोच को जिम में बंद करके उन्हें पिटवाने के लिए बाहरी लड़के बुला लिए। गनीमत रही कि उनमें से कुछ लड़के कोच के शार्गिद थे, इससे वह पिटने से बच गए। हालांकि दरोगा फिर भी बदतमीजी से बाज नहीं आया। उसने कोच को जमकर हड़काया। उनसे गालीगलौज करते हुए हाथापाई करने की कोशिश की। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (आरएसओ) ने हस्तक्षेप किया तो उन्हें भी अपशब्द कहे। आरएसओ ने कहा कि वह इस मामले में डीएम से बात करेंगे। अगर लोग जिम में आकर इस तरह दबंगई करेंगे तो जिम बंद कर देंगे।
विज्ञापन

मॉडल टाउन में रहने वाला एक रिटायर दरोगा रोजाना स्टेडियम जिम में एक्सरसाइज करने जाता है। शुक्रवार सुबह जब वह जिम पहुंचा तो वहां एक लड़का और एक लड़की भी एक्सरसाइज कर रहे थे। रिटायर दरोगा ने लड़की को लेकर लड़के पर कमेंट कर दिया। इससे दोनों में कहासुनी होने लगी। कोच हरिशंकर बीच बचाव करने करने लगे तो दरोगा लड़के को जिम से निकालने और उस पर प्रतिबंध लगाने की जिद पर अड़ गया। कोच ने कहा कि लड़का फीस देकर आता है, उसे रोका नहीं जा सकता। आरएसओ भी बीच बचाव करने पहुंच गए तो रिटायर्ड दरोगा की उनसे भी नोकझोंक हो गई। आरएसओ के जाने के बाद दरोगा ने कोच को जिम में बंद कर दिया और उन्हें पिटवाने के लिए बाहरी लड़के बुला लिए। जितनी देर कोच जिम में बंद रहे रिटायर्ड दरोगा उन्हें हड़काता रहा। उनसे हाथापाई करने की भी कोशिश की। जैसे-तैसे मामला शांत हुआ। स्टेडियम प्रशासन अब यह मामला डीएम के सामने रखेगा।
विज्ञापन


रिटायर्ड दरोगा पहले भी हड़का चुका है लोगों को
रिटायर्ड दरोगा इससे पहले भी जिम और स्टेडियम में आने वालों को हड़का चुका है। पिछले दिनों उसकी एक महिला से नोकझोंक हो गई थी। महिला अपने बेटे को एक्सरसाइज कराने लाती थी। उसके बेटे के पैर में कुछ दिक्कत थी। रिटायर्ड दरोगा महिला के बेटे को भड़काने लगा। बोला- उसके घरवालों की लापरवाही से उसका पैर टेढ़ा हुआ है। महिला ने इस पर आपत्ति की तो दरोगा उनसे उलझ गया। स्टेडियम में प्रैक्टिस करने आने वाले खिलाड़ियों से भी रिटायर्ड दरोगा की कई बार नोकझोंक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक रिटायर्ड दरोगा जिम करने आते हैं। उन्होंने कोच के साथ बदतमीजी की। कोच को बंधक बनाकर धमकाया। ऐसा नहीं चलेगा। इस मामले में डीएम से बात की जाएगी। ऐसी दबंगई दिखाई जाएगी तो हम जिम बंद कर देंगे। - लक्ष्मी शंकर सिंह, आरएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed