{"_id":"5bc23d12bdec2269a5528890","slug":"131539456274-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर मार डाला, मांग रहे थे कार और 2 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर मार डाला, मांग रहे थे कार और 2 लाख
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुराल वालों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। मां-बाप के न होने से सुनीता की शादी उसके मामा ने कराई थी। ससुराल वाले दहेज के लिए आए दिन दिन सुनीता को मारते-पीटते थे।
कैंट थाना क्षेत्र के गांव भरतौल की 30 वर्षीय सुनीता की शादी वर्ष 2011 में रामनगर मालघन के रहने वाले बलवंत से हुई थी। शादी के बाद कुछ महीने तक सब ठीक रहा, लेकिन फिर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने लगा। मामा दिनेश सिंह ने बताया कि सुनीता को उन्होंने ही पाला-पोसा और पढ़ाया-लिखाया।
उसकी शादी भी उन्होंने ही की। बलवंत और उसके घर वाले लगातार कार और दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। न देने पर सुनीता की पीटकर हत्या कर दी। सुनीता के दो बच्चे पांच वर्षीय शांतनु और तीन वर्षीय जाह्नवी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।