{"_id":"597e0e034f1c1b5c7d8b46ba","slug":"131501433347-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया अधर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया अधर में
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया अधर में
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
बरेली कॉलेज में अस्थायी कर्मचारियों के हंगामे के चलते एडमिशन प्रक्रिया अधर में लटक गई है। कर्मचारियों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। अगर कार्य बहिष्कार होता है तो सोमवार से स्नातक द्वितीय व तृतीय और परास्नातक फाइनल के प्रवेश होना मुश्किल हो जाएगा। शिक्षकों ने शनिवार को ही एडमिशन बंद कर दिए थे। फिलहाल, कॉलेज प्रबंधन ने पांच अगस्त को प्रबंध समिति की आपात बैठक बुलाई है।
कर्मचारी नेता हरीश चंद्र मौर्या ने बताया कि जून और जुलाई का वेतन दे दिया जाए। इसके अलावा उनकी कोई मांग नहीं अन्यथा की स्थिति में कल सोमवार से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। दूसरी तरफ शिक्षक संघ के सचिव डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि कर्मचारियों का सहयोग न मिलने से प्रवेश प्रक्रिया बाधित हो रही है। मंगलवार से प्रथम वर्ष के भी एडमिशन शुरू हो जाएंगे। प्रबंधन को चाहिए कि जो भी समस्याएं कर्मचारियों की हैं उनका निस्तारण करें ताकि कॉलेज ढंग से चल सके।
प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रबंधन के सामने कॉलेज की वर्तमान स्थिति को रखा था। सचिव देव मूर्ति आपात बैठक बुलाने को तैयार हैं क्योंकि सारे निर्णय प्रबंध समिति में ही होने हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को डीएम से वार्ता की जाएगी और पांच अगस्त को प्रबंध समिति की आपात बैठक बुलाने का निवेदन किया जाएगा। कर्मचारियों से अनुरोध किया कि कॉलेज संचालन में अपना सहयोग दें।