फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   भाजपा विधायक ने नगर निगम टैक्स मसला मुख्यमंत्री को भेजा

भाजपा विधायक ने नगर निगम टैक्स मसला मुख्यमंत्री को भेजा

Tue, 13 Jun 2017 10:41 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक ने नगर निगम टैक्स मसला मुख्यमंत्री को भेजा
बरेली।
विज्ञापन

नगर निगम की टैक्स दरों से जनता संतुष्ट नहीं है। नई टैक्स दरें लागू होने के बाद भी लोग इसके प्रति जागरूकता नहीं दिखा रहे हैं। 30 जून तक 15 फीसदी छूट टैक्स जमा करने वालों को दी गई है, लेकिन इसका फायदा लेने अधिकतर लोग नहीं आ रहे हैं। इस मामले पर शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

पत्र में डॉ. अरुण कुमार ने कहा है कि नगर निगम टैक्स विरोधी संघर्ष समिति की ओर से नगर निगम टैक्स दरों को लेकर आपत्ति जताई गई थी। बताया गया कि पक्का भवन, अन्य पक्का भवन, कच्चा भवन भूखंड क्षेत्रफल प्रति वर्ग फुट की किराया दरें लखनऊ, कानपुर, आगरा व गाजियाबाद से अधिक हैं। जनता से आपत्तियां मांगने के बाद भी इनका निस्तारण नहीं किया गया। विधायक ने पत्र में बताया कि किराया दरें प्रत्येक वार्ड, मोहल्ले के न्यूनतम कलेक्ट्रेट मोहल्ला सर्किल रेट पर निर्धारित की जानी थी, लेकिन नगर निगम में यह किराया दरें बरेली में कलेक्ट्रेट द्वारा तय सेगमेंट रोड सर्किल रेट का आधार बनाकर तय की गई है जो विधि विरुद्ध है। उन्होंने दरें निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने इसे मेयर द्वारा जनता पर थोपा गया भार बताया है। टैक्स समिति के सतीश रोहतगी ने कहा कि लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं, लोग टैक्स नहीं देना चाहते हैं। शासन में तो पत्र भेजा ही गया है साथ ही हाईकोर्ट भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed