फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   1300 applications for new electricity connections every month in the district

Bareilly News: जिले में हर माह नए बिजली कनेक्शन के लिए 1300 आवेदन

Fri, 14 Jun 2024 06:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 14 Jun 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
1300 applications for new electricity connections every month in the district
बरेली। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कनेक्शन जारी करने संबंधी नए आदेश बृहस्पतिवार को ही जिले में प्रभावी कर दिए गए। जिले में नए बिजली कनेक्शन के लिए हर माह औसतन 1300 आवेदन आ रहे हैं। अब इन लोगों को अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में अब तक आवेदन के बाद बिजली कनेक्शन जारी करने की समयसीमा सात और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 30 दिन निर्धारित थी। कनेक्शन के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लोगों को अधिकारियों के चक्कर लगाने होते थे। देहात क्षेत्र में दो-तीन महीने और शहरी में कनेक्शन जारी करने में एक से डेढ़ माह तक का समय लगता था। अब शहर के लिए तीन और देहात के लिए अधिकतम समयसीमा 15 दिन निर्धारित कर दी गई है। तय समयसीमा में कनेक्शन न मिलने पर प्रतिदिन 50 रुपये की दर से विद्युत निगम को मुआवजा भी देना होगा।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता अशोक चौरसिया ने बताया कि जिले में नए आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। कनेक्शन समय से जारी किए जा रहे हैं। इन दिनों आपूर्ति मांग के अनुरूप न होने से मीटर लगाने में कुछ देरी हो रही है। जिले में 4.50 लाख प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया भी प्रगति में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed