{"_id":"580a468c4f1c1b434b705180","slug":"130-will-be-fixed-in-the-shabby-roads-ruhelkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुहेलखंड में ठीक होंगी 130 जर्जर सड़कें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुहेलखंड में ठीक होंगी 130 जर्जर सड़कें
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश सरकार ने रुहेलखंड मंडल के बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत की जनता को दीपावली से पहले तोहफा दिया है। चारो जिलों में वर्षों से खस्ताहाल पड़ी 130 सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण को शासन की मंजूरी मिलने के साथ ही बजट भी जारी कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी से इन सड़कों की मरम्मत के प्रस्ताव भेजे गए थे। बरेली में 50, शाहजहांपुर में 55, पीलीभीत में 11 और बदायूं में 14 जर्जर सड़कों के गड्ढे भरने के बाद इनका नवीनीकरण कराया जाएगा। इन सड़कों की मरम्मत के टेंडर पीडब्ल्यूडी से पहले ही किए जा चुके हैं। डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल खत्म होते ही मरम्मत और नवीनीकरण का काम शुरू होगा।
शासन के विशेष सचिव सूर्यपाल गंगवार की ओर से जारी शासनादेश में बताया गया कि बरेली मंडल में पीडब्ल्यूडी से भेजे गए सबसे ज्यादा जर्जर सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के प्रस्ताव स्वीकृत हो गए हैं। इनके लिए 38 करोड़ 98 लाख 23 हजार रुपये मांगे गए थे। राज्य सड़क निधि में इन सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए 37 करोड़ 74 लाख 78 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन संजीव भारद्वाज ने बताया कि शासन से स्वीकृत सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के टेंडर पहले ही कराए जा चुके हैं। जूनियर इंजीनियरों की हड़ताल खत्म होते ही काम शुरू कराया जाएगा। जूनियर इंजीनियर 48 सौ ग्रेड समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर 25 दिन से हड़ताल पर चल रहे हैं। इसके चलते पुरानी सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
इस विधानसभा में इतनी सड़कें ठीक होंगी
बहेड़ी - छह, मीरगंज-10, भोजीपुरा-तीन, नवाबगंज-चार, फरीदपुर-सात, बरेली शहर-दो, आंवला-नौ, बिथरी चैनपुर- 10, शाहजहांपुर -पांच, तिलहर-17, ददरौल-पांच, पुवायां-10, कटरा-सात, जलालाबाद-नौ, पीलीभीत-दो, पूरनपुर-चार, बरखेड़ा-सात, बदायूं में-चार, बिल्सी-तीन, शेखूपुर-तीन, सहसवान-चार