फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   त्रिवेणी और मुगलसराय का संचालन शुरू

त्रिवेणी और मुगलसराय का संचालन शुरू

Thu, 25 Apr 2019 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेणी और मुगलसराय का संचालन शुरू
बरेली। त्रिवेणी और मुगलसराय एक्सप्रेस समेत रद्द चल रही दर्जन भर अधिक ट्रेनें दोबारा चलने से यात्रियों को राहत मिली है। हालांकि बुधवार को दोनों ही दिशा की ट्रेनों के घंटाें लेट होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। कई यात्रियों ने तो रिफंड लेकर यात्रा निरस्त कर दी। कुछ ट्रेनें अभी भी निरस्त हैं।
विज्ञापन

लखनऊ-रायबरेली सेक्शन पर नान इंटरलॉकिंग के चलते त्रिवेणी एक्सप्रेस, पंजाब मेल, मुगलसराय, बरेली वाराणसी, जनता एक्सप्रेस समेत डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द चल रही थीं। बृहस्पतिवार से त्रिवेणी, मुगलसराय, पंजाब मेल, जननायक, नौचंदी, चंडीगढ़ पाटलीपुत्र, सहुलदेव और जनता एक्सप्रेस समेत एक दर्जन ट्रेनें चला दी हैं। बाकी ट्रेनें एक मई से चलने लगेंगी। बुधवार को सिंगरौली से त्रिवेणी एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से आई और टनकपुर के लिए रवाना हुई। अर्चना एक्सप्रेस 16 घंटे, उपासना एक्सप्रेस पांच, जननायक एक्सप्रेस ढाई, सियालदह एक्सप्रेस ढाई, महामना 13 घंटे, इलाहाबाद हरिद्वार आठ घंटे, दुर्गियाना एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। इसके चलते यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed