फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   इस बार चूक गए तो महापाप के भागी बनोगे

इस बार चूक गए तो महापाप के भागी बनोगे

Sat, 13 Apr 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
इस बार चूक गए तो महापाप के भागी बनोगे
बरेली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) के प्रांतीय प्रचारक हरीश ने कहा कि राष्ट्रवाद की बुनियाद पर लोकतंत्र को मजबूत करके भारत को पुराने परम वैभव की ओर ले जाया जा सकता है। मगर उसके लिए भगवापूजक और आम मतदाताओं को ईमानदार और राष्ट्रहित में काम करने वाली सरकार को चुनना होगा। अगर इस बार राष्ट्रवादी सरकार बनाने से चूक गए तो महापाप के भागी बनेंगे।
विज्ञापन

आईएमए हाल में शुक्रवार को ‘संकल्प से सिद्धि तक’ आयोजित प्रबुद्धजनों की गोष्ठी में आरएसएस के प्रांत प्रचारक ने कहा कि जो लोग नोटा का विकल्प अपनाने की सलाह दे रहे हैं, वह लोकतंत्र को कमजोर करके देश विरोधी साजिश रच रहे हैं। मोदी सरकार ने राष्ट्रहित में अनेक कदम उठाए। दुनियां में भारत का मस्तक ऊंचा उठाया। हरीश कुमार ने एक वाकया सुनाते हुए कहा कि जब पीएम मोदी नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने गए तो वहां के पुजारियों ने 200 किलो चंदन की मांग की। इस पर प्रधानमंत्री ने 500 किलो चंदन भिजवाया। प्रांत प्रचारक ने चेताया कि अगर मतदाताओं ने किसी तरह की गलती कर दी तो वह उनको बरसों तक महापाप का भागी बनकर अन्याय सहना होगा। इसलिए मतदान की तारीख को हर मतदाता अपना वोट जरूर डाले। जिन इलाकों में मतदान प्रतिशत कम है, उस पर चिंता व्यक्त की गई। बाकी बचे चुनाव क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए घर-घर जनसंपर्क पर जोर दिया गया। अमिता अग्रवाल ने कहा कि उनकी संस्था के सदस्य पूरे दिन लगकर मतदान कराने में लोगों की मदद करेंगे। खासतौर से महिलाओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आईएमए अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह ने कहा कि भारत विश्व गुरु बनेगा। इसलिए सही सरकार चुनकर भेजना हम सबकी जिम्मेदारी है। गोष्ठी में डॉ. अरुण कुमार, पृथु वात्सायन, डॉ. रुचिन अग्रवाल, हरमिंदर सिंह, सह प्रांत प्रचारक कर्मवीर, विभाग प्रचारक आनंद, महानगर प्रचारक विक्रांत, अतुल खंडेलवाल, अरविंद बंसल, विमल अग्रवाल, डॉ. विमल भारद्वाज आदि मौजूद थे। संघचालक केसी गुप्ता ने सबका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed