फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सूर्पणखा की नाक कटी, खर-दूषण का हुआ वध

सूर्पणखा की नाक कटी, खर-दूषण का हुआ वध

Tue, 26 Mar 2019 01:40 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
सूर्पणखा की नाक कटी, खर-दूषण का हुआ वध
बरेली। श्रीरामलीला सभा की ओर से बड़ी बमनपुरी में चल रहे श्रीराम लीला मंचन के 11वें दिन रविवार को अगस्त्य मुनि संवाद लीला, सूर्पणखा की नाक काटने और खर-दूषण वध प्रसंगों का मंचन हुआ। खर-दूषण के पुतले का भी दहन हुआ। अगस्त्य मुनि प्रसंग का मंचन अगस्त्य मुनि आश्रम पर हुआ।
विज्ञापन

दर्शाया गया कि अगस्त्य मुनि ने श्रीराम को नए अस्त्र-शस्त्र प्रदान कर आसुरी शक्तियों के विनाश का आह्वान किया। इससे पहले लीला स्थल से अगस्त्य मुनि आश्रम तक जुलूस निकला। वहां संवाद होने के बाद कलाकार वापस लीला स्थल पहुंचे। इसके बाद सूर्पणखा प्रसंग का मंचन हुआ। इसमें बार-बार मना करने पर भी वेष बदलकर श्रीराम से विवाह का निवेदन करने पहुंची सूर्पणखा के कान-नाक लक्ष्मण जी ने काट दिए। इस अपमान का बदला लेने खर-दूषण पहुंचे। श्रीराम ने उनके शरीर के कई टुकड़े किए पर वे बार-बार जुड़ जाते। इस पर श्रीराम ने अग्नि बाण से जलाकर वध कर दिया। यह देखकर पंडाल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान अध्यक्ष अतुल कपूर, अमित अरोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed