फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सुबह बूंदाबांदी के बाद खुशगवार हुआ मौसम

सुबह बूंदाबांदी के बाद खुशगवार हुआ मौसम

Tue, 26 Mar 2019 01:35 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
सुबह बूंदाबांदी के बाद खुशगवार हुआ मौसम
बरेली। सुबह बादलों की गड़गड़ाहट और हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम खुशगवार हो गया। दिन के तापमान में रविवार की तुलना में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। हालांकि न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में भी गर्मी का असर दिखने लगा है। अब 31 मार्च तक आसमान पूरी तरह साफ है। 30 मार्च से दिन में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस या इससे पार जा सकता है।
विज्ञापन

पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को सुबह आसमान में काली घटा छा गई। थोड़ी देर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। उसके बाद धूप निकली। मगर हवा चलने से उसकी तीव्रता नियंत्रण में रही। दिन का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य था। हालांकि एक दिन पहले यानी कि रविवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान भी एकाएक बढ़कर 17.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि सोमवार की हल्की बूंदाबांदी के बाद 31 मार्च तक आसमान पूरी तरह साफ है। किसी तरह की बारिश की कोई संभावना नहीं है। 29 मार्च तक उत्तर-पूरब की मध्यम गति की हवा चलेगी। मगर दिन में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। 30 और 31 मार्च को गर्मी विकराल रूप में दिखाई दे सकती है। इन दोनों दिनों में न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक रहने का अनुमान है। दिन और रात के समय गर्मी का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed