फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   भाजपा के पक्ष में माहौल बनवाना है तो मोदी-योगी को बुलाना है

भाजपा के पक्ष में माहौल बनवाना है तो मोदी-योगी को बुलाना है

Wed, 13 Mar 2019 01:24 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के पक्ष में माहौल बनवाना है तो मोदी-योगी को बुलाना है
बरेली। लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टी ने स्टार प्रचारकोें की सूची हाईकमान को भेज दी है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। उसके बाद सीएम योगी को स्टारक प्रचारक के तौर पर बुलाने की डिमांड की गई है। जिला कार्यकारिणी ने इन नेताओं के अलावा भी चार-पांच नेताओं को स्टार प्रचारक के तौर पर मांगा है।
विज्ञापन

पीएम मोदी स्टार प्रचारक के तौर पर जनता के अलावा भाजपा नेताओं की भी पहली पसंद बने हुए हैं। भाजपा से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले संभावित टिकट दावेदारों ने भले ही पांच साल में अपने क्षेत्र में कोई काम नहीं किया हो, लेकिन वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां गिनाकर या मतदाताओं के बीच में उनका नाम लेकर चुनावी वैतरणी पार करने का मंसूबा बनाए बैठे हैं। स्टार प्रचारकों में दूसरे नंबर पर सीएम योगी हैं। मोदी और योगी के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर और मथुरा लोकसभा से सांसद हेमा मालिनी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के नाम हैं। भाजपा की जिला कार्यकारिणी की ओर से हाईकमान को स्टार प्रचारकों की लिस्ट भेजी गई हैं। उसमें पहली वरीयता मोदी और योगी को ही दी गई है। आंवला में स्टार प्रचारक के तौर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की भी डिमांड की गई है। इन स्टार प्रचारकों के दम पर भाजपा बरेली और आंवला की दोनों लोकसभा सीटें जीतना चाहती है।
विज्ञापन


‘बरेली और आंवला सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची हाईकमान को भेज दी गई है। स्टार प्रचारकों में मोदी और योगी को बुलाने की मांग की गई है, क्योंकि जनता इन दोनों नेताओं को ही सुनना चाहती है। बाकी नेताओं की भी प्रचार के लिए मांग की गई है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- रविंद्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed