फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बिल हेराफेरी में एसडीओ सस्पेंड, जेई का प्रभार बदला

बिल हेराफेरी में एसडीओ सस्पेंड, जेई का प्रभार बदला

Wed, 23 Jan 2019 01:07 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
बिल हेराफेरी में एसडीओ सस्पेंड, जेई का प्रभार बदला
बरेली। आंवला स्थित विद्युत वितरण उपखंड में लाखों रुपये के बिल में हेराफेरी के आरोप में एसडीओ विनोद राणा पर गाज गिरी है। अभी इस मामले में अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है। इस बीच चार जेई भी इधर-उधर किए गए हैं।
विज्ञापन

नलकूप और सामान्य बकाया बिलों में धनराशि घटाने के आरोप से घिरे एसडीओ विनोद राणा को सस्पेंड कर दिया गया। विभागीय जांच में पाया गया कि राणा ने ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम में सेंध लगाकर लाखों रुपये बिलों से कम दिए। हालांकि एसडीओ ने इससे पहले अपने एक संविदा कर्मी पर पासवर्ड चोरी करने और बिल हेराफेरी करने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच में पाया गया है कि संबंधित अधिशासी अभियंता अनिल मिश्रा भी कम दोषी नहीं हैं, क्याेंकि नलकूप बिल संशोधन एक्सईएन की स्वीकृति बगैर नहीं हो सकता। बताया जाता है कि इस प्रकरण में कई अन्य भी शामिल हैं। एसडीओ अलीगंज भी अवैध बिल संशोधन में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ एक्सईएन ने रिपोर्ट भी प्रबंधन को सौंप दी है। इस बीच प्रबंधन ने सुभाषनगर में तैनात जेई पवन चंद्रा को मीटर सेक्शन चतुर्थ खंड में तैनात किया है। उनके स्थान पर मंजीत सिंह नए जेई होंगे। ओमप्रकाश को ग्रामीण मीटर सेक्शन और अशोक कुमार माथुर शहरी मीटर से ग्रामीण सेक्शन स्थानांतरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed