{"_id":"5c4770e4bdec22736a768975","slug":"121548185828-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील 180 में से 80 अवैध निर्माण कंपाउंड होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील 180 में से 80 अवैध निर्माण कंपाउंड होंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। केके अस्पताल रोड पर गाला गलैक्सी के निकट 650 वर्ग मीटर एरिया में एक अवैध निर्माण चल रहा था। बीडीए ने यह निर्माण 29 अक्टूबर 2018 को सील कर दिया था। इसकी कंपाउंडिंग प्रक्रिया चल रही है। 30 नवंबर 2018 को हरूनगला में टॉवर के निकट, अग्रसेन कॉलोनी और पेट्रोल पंप के निकट तीन अवैध निर्माण सील हुए। वह सब सीलिंग के बावजूद बन गए। नकटिया पुल के पार भी दो अवैध निर्माण 290 वर्ग गज में सील किए गए थे। उनका निर्माण भी पूरा होने की ओर है।
वर्ष 2018 में बीडीए ने पूरे साल 180 से ज्यादा अवैध निर्माण सील किए। इनमें 80 अवैध निर्माण के कंपाउंडिंग नक्शे दाखिल हो चुके हैं। 100 से ज्यादा अवैध निर्माण पर कार्रवाई न करने की कार्रवाई सत्तारूढ़ दल के माननीयों ने कर दी। इसलिए अफसर इनमें हाथ लगाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। 80 अवैध निर्माणों की कंपाउंडिंग प्रक्रिया चल रही है। बाकी पर बीडीए खामोश है। दूसरी ओर कूर्मांचल नगर के सामने सनसिटी, सनसिटी विस्तार, नार्थ सिटी, नार्थ सिटी एक्सटेंशन, कुसुमनगर में होने वाले अधिकांश निर्माण नहर की जमीन पर थे।
कूर्मांचल नगर के चार अवैध (रियल एस्टेट रेग्यूलेटिंग एक्ट अधिनियम रेरा) कालोनाइजर नहर की जमीन पर बरसों से मकान बनाकर बेच रहे हैं। सिंचाई विभाग के अफसर तो अपनी जमीन देखने तक नहीं गए। न ही बीडीए इन पर लगाम लगा सका। वहीं एयरफोर्स क्षेत्र में बनने वाली अवैध कॉलोनियां सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक हैं।