{"_id":"5bfdad22bdec2241b1428c58","slug":"121543351586-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक का भी फंसा है करीब 50 लाख का धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक का भी फंसा है करीब 50 लाख का धान
Updated Wed, 28 Nov 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सीबीगंज की आरके राइस मिल में जिन 11 आढ़तियों का करोड़ों का धान फंसा हुआ है, उसमें से करीब 50 लाख रुपये का धान गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) के विधायक कमल सिंह मलिक का भी है। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह के आदेश पर मामले की जांच कर रहे सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शुक्ला के सामने विधायक कमल सिंह के प्रतिनिधि ने भी अपने रिकार्ड प्रस्तुत किए हैं। इसमें विधायक ने पेमेंट के लिए हुई बातचीत की कॉल डिटेल भी सिटी मजिस्ट्रेट को दी है। सिटी मजिस्ट्रेट पूरे ही मामले की जांच कर अपनी आख्या डीएम को सौंपेंगे।
तमाम बड़े आढ़तियों ने करीब दस करोड़ से ज्यादा कीमत का धान आरके राइस मिल में धान खरीद रहे राकेश सिंह को भेज था लेकिन जब आढ़तियों के भुगतान मांगने पर राकेश सिंह ने उन्हें जो चेक दिए, वे कैंसिल हो गए। इसके बाद जब आढ़तियों ने अपना धान वापस मांगा तो वह भी उन्हें नहीं दिया गया। डीएम के आदेश पर इस मामले की जांच में सिटी मजिस्ट्रेट के सामने यह मामला सामने आया है कि आरके राइस मिल को धान बेचने वालों में गढ़मुक्तेश्वर के विधायक कमल सिंह मलिक का भी 1719 क्ंिवटल धान शामिल है। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। मंगलवार को विधायक के प्रतिनिधि की तरफ में इस मामले में साक्ष्य सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे गए है। इसमें बिल बाउचर के साथ ही कॉल डिटेल का भी ब्योरा दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि स्टॉक की चेकिंग के लिए उन्होंने टीम गठित कर दी है। साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है। जल्द ही इस संबंध में सारी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।