{"_id":"5b8d7f6342c792466c10202b","slug":"121535999843-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी के दिन कई बैंकों के एटीएम के गिरे रहे शटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी के दिन कई बैंकों के एटीएम के गिरे रहे शटर
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दावे भले हो कि रविवार और सोमवार की छुट्टी से पहले एटीएम में कैश फुल कर दिया जाएगा, लेकिन जन्माष्टमी के दिन कैश तो दूर, कई एटीएम के शटर गिरे रहे। ग्राहक कैश के लिए इधर उधर भटकते रहे।
सरकारी और निजी बैंकों के मिलाकर शहर में करीब 180 एटीएम हैं। रविवार के बाद सोमवार को जन्माष्टमी का अवकाश होने से एटीएम में कैश की किल्लत की संभावना थी। इसे देखते हुए सभी बैंक मैनेजरों को छुट्टी से पहले एटीएम में कैश फुल करने का आदेश दिया गया था, ताकि त्योहार के दिन लोगों को दिक्कत न हो, लेकिन दावों की विपरित शहर के तमाम एटीएम के या तो शटर गिरे रहे या फिर उनमें कैश नहीं था। चौकी चौराहा के पास केनरा बैंक, प्रभा टाकिज के पास एसबीआई, सर्किट हाउस चौराहे पर आईडीबीआई, सिविल लाइंस में यूनियन बैंक, एकतानगर में सिंडिकेट बैंक, स्टेडियम रोड पर यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया सहित तमाम बैंकों के एटीएम बंद रहे। पीलीभीत बाईपास, कालीबाड़ी, डीडीपुरम सहित कई इलाकों में भी एटीएम के शटर गिरे रहे या फिर उसमें कैश नहीं था।