{"_id":"5b1985244f1c1bfd6e8b6a04","slug":"121528399140-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर आठ घंटे रेंगती रही गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर आठ घंटे रेंगती रही गाड़ियां
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर लगे जाम से आठ घंटे रेंगती रहीं गाड़ियां
- निर्माणाधीन टोल प्लाजा से पहले एकल मार्ग होने से आए दिन होते हैं हादसे
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर फरीदपुर में निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास डीसीएम के ट्रक से टकराकर पलटने से बुधवार रात कई किमी लंबा जाम लग गया। फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस रातभर जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती रही। पुलिस ने पलटी डीसीएम को तो रात 02:30 बजे ही क्रेन से हटवा दिया, लेकिन जाम में फंस चुकी गाड़ियां सुबह आठ बजे तक रेंगती रहीं।
निर्माणाधीन टोल प्लाजा से पहले एक साइड रोड पर निर्माण चलने के कारण यहां एकल मार्ग से ही वाहनों का आवागमन हो रहा है। एनएचएआई के अधिकारियों पर दबाव बनने के बाद उन्होंने करीब 200 मीटर पहले संकेतक तो लगाया है, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं है। यहां आए दिन हादसे होते हैं। बुधवार रात भी बरेली की तरफ से जा रही एक डीसीएम ट्रक से भिड़ने के बाद पलट गई। हादसा बुधवार रात 12:30 बजे हुआ। डीसीएम पलटने से उसमें लदे टमाटर सड़क पर फैल गए। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की कई किमी लंबी लग गई। पुलिस ने रात में ही डीसीएम को हटा दिया, लेकिन जाम में फंस चुके वाहन पूरी रात रेंगते रहे। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को हुई। सुबह करीब आठ बजे यातायात सामान्य हो सका।