फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ...तो ससुराल जाना चाहती हैं शिक्षिकाएं

...तो ससुराल जाना चाहती हैं शिक्षिकाएं

Tue, 20 Feb 2018 10:00 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
...तो ससुराल जाना चाहती हैं शिक्षिकाएं
ससुराल के स्कूल में तैनाती चाहती हैं शिक्षिकाएं
विज्ञापन

नए सत्र से पहले दूसरे जिलों में स्थानांतरण की चल रही है प्रक्रिया
बीएसए दफ्तर में तबादले को आए 445 प्रार्थनापत्र, हो रही है जांच
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। हाल में जिन शिक्षिकाओं की शादी हुई है, वे ससुराल के आसपास स्कूलों में तैनाती के लिए जोर आजमाइश कर रही हैं। अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए इन दिनों बेसिक शिक्षा विभाग के दफ्तर में इन दिनों प्रार्थना पत्रों का अंबार लगा है। इसमें टीचर ने शादी के अलावा गंभीर बीमारी, दिव्यांग समेत कई अन्य आधार पर भी गृह जनपद में ट्रांसफर की गुजारिश की है। विभाग स्थानांतरण की लिस्ट शासन को भेजने से पहले प्रार्थनापत्रों की जांच करा रहा है।
नए शैक्षिक सत्र से पहले परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जिले से बाहर ट्रांसफर के लिए बीएसए कार्यालय में 15 फरवरी तक 445 प्रार्थना पत्र आए हैं। इनमें ज्यादातर ऐसे प्रार्थनापत्र हैं, जिनमें अध्यापिका ने दूसरे जिले में शादी होने का जिक्र करते हुए कहा हैै कि उन्हें ससुराल से दूर रहकर ड्यूटी करने में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन


वर्जन
दूसरे जिलों में स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है। सभी प्रार्थना पत्रों की अच्छी तरह से जांच कराई जा रही है कि इसमें टीचर ने जो दिक्कत बयां की है, वह सही है या नहीं। इसके बाद फाइनल लिस्ट को शासन में भेज दिया जाएगा। - चंदना राम इकबाल यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed