फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   12 year old boy brutally murdered torso found lying in bushes

Budaun News: 12 साल के बालक की निर्मम हत्या, झाड़ियों में पड़ा मिला धड़, सिर की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 26 Jul 2024 03:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Jul 2024 03:23 PM IST
सार

बदायूं में तीन दिन से लापता 12 साल के बालक की सिर कटी लाश शुक्रवार को झाड़ियों में मिली। उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। पहचान मिटाने के लिए शरीर को जलाया गया है। 

विज्ञापन
12 year old boy brutally murdered torso found lying in bushes
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सिरसा दबरई में 12 साल के बालक की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। वह तीन दिन से लापता था। परिवार वाले उसे तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार को उन्होंने थाने पहुंचकर बालक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को दोपहर गांव के नजदीक ही झाड़ियों में उसकी सिर कटी लाश पड़ी मिली। इससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Trending Videos

बालक का शव पूरी तरह निर्वस्त्र था। उसका पूरा शरीर झुलस गया है। ऐसा लग रहा है कि कोई ज्वलनशील पदार्थ डाला गया है। उसके पैर की उंगलियां और शरीर के कुछ हिस्से भी नहीं थे। बालक की निर्दयता पूर्वक हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस उसका सिर तलाश कर रही है। बालक की हत्या से उसके परिवार वालों का बुरा हाल है। मौके पर एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed