{"_id":"64d69e73b118e8e7cc097694","slug":"12-players-selected-for-kv-national-sports-competition-aonla-news-c-183-1-sbly1007-480-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: केवी की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता\nके लिए 12 खिलाड़ियों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: केवी की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए 12 खिलाड़ियों का हुआ चयन
Sat, 12 Aug 2023 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 12 Aug 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
इफको आंवला। टेcल टेनिस प्रतियोगिता -संवाद
आंवला। केंद्रीय विद्यालय (केवी) इफको आंवला में आयोजित की गई 52वीं संभागीय खेलकूद टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कई स्कूलों के 12 छात्रों का केवी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। इस दौरान यूनिट हेड राकेश पुरी ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता में नौ केवी के 25 छात्रों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 आयु वर्ग में केवी बदायूं के प्रखरराज प्रथम, केवी आंवला के अनंत भार्गव द्वितीय और शुभ सारस्वत तीसरे स्थान पर रहे। अंडर- 17 में केवी आंवला के अच्यंत शर्मा प्रथम, जेएलए बरेली के मोहम्मद फैजल द्वितीय और केवी बदायूं के हरदेव पारासरी तृतीय स्थान पर रहे। अंडर -19 में गोमती नगर लखनऊ के आकाश सिंह प्रथम, इफको आंवला के आलोक यादव द्वितीय और पार्थ सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
इनका किया गया चयन
केंद्रीय विद्यालय की राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए अंडर- 14 के प्रखरराज, अनंत भार्गव, शुभ सारस्वत, प्रांजल सक्सेना, अंडर-17 के अच्युंत शर्मा, मोहम्मद फैजल, हरदेव पारासरी, शबहात उल्ला खान, अंडर- 19 आयुवर्ग के लिए आकाश सिंह, आलोक यादव, पार्थ सिंह और अहमद इशान चुने गए हैं। प्राचार्य राजेश कुमार वत्स ने आयोजन में सहयोग करने वाले विभिन्न विद्यालयों के साथियों का आभार व्यक्त किया। संवाद