{"_id":"5f21d2788ebc3e9f6311c0f4","slug":"12-hours-jammed-due-to-truck-getting-stuck-in-pit-at-hulasangra-crossing-bareilly-news-bly41446213","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगरा क्रॉसिंग पर गड्ढे में ट्रक फंसने से 12 घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर गड्ढे में ट्रक फंसने से 12 घंटे लगा जाम
विज्ञापन
हुलास नगरा में लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहगुल पुल पर दो और ट्रक खराब होने से पांच किमी तक लगा जाम
विज्ञापन
देर रात हटाया जा सका ट्रक, रात भर हाईवे पर रेंगते रहे वाहन
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। बीस घंटे से रुक रुककर हो रही बारिश से हाईवे पर बनी सर्विस लेन दलदल और गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे सड़क अब वाहनों के चलने लायक नहीं बची है। बुधवार सुबह हुलासनगरा क्रॉसिंग के पास गड्ढे में फंसकर ट्रक एक तरफ झुक गया, जिससे फोरलेन वनवे हो गया। इससे पहले पुलिस क्रेन से ट्रक को निकलवाकर सड़क से हटाती बहगुल नदी पुल पर दो ट्रक और खराब हो गए, जिससे हालात और बिगड़ गए। दोनों ओर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। देर शाम पुलिस ने तीनों ट्रकों को हटाकर जाम खुलवाया। इस दौरान 12 घंटे तक हाईवे जाम रहा। देर रात तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
बरेली-शाहजहांपुर फोरलेन पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। मंगलवार शाम से शुरू हुई बारिश से गड्ढे और अधिक खतरनाक हो गए। बुधवार सुबह हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास शाहजहांपुर की ओर जा रहा ट्रक गड्ढे में फंसकर तिरछा होकर एक तरफ झुक गया, जिसके चलते रोड वनवे हो गया। जिस वजह से वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में कई किलोमीटर लंबा जाम लगा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक को गड्ढे से निकालने का प्रयास शुरू करती उससे पहले बहगुल नदी के पुल के पास दो ट्रक और खराब हो गए। क्रेन को वहां तक पहुंचाने का पुलिस का प्रयास धरा रह गया, जिससे सड़क पर हालात और खराब हो गए। देखते ही देखते पांच किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। कुछ चालकों ने अपने वाहनों को जैतीपुर और कसरक रोड की ओर मोड़ा, लेकिन वहां भी सड़क की मरम्मत न होने से कई जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे वहां भी जाम लग गया। देर रात तीनों ट्रकों को हाईवे से हटाया जा सका। इसके बाद भी देर रात तक यातायात सामान्य नहीं हो सका और वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात हटाया जा सका ट्रक, रात भर हाईवे पर रेंगते रहे वाहन फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। बीस घंटे से रुक रुककर हो रही बारिश से हाईवे पर बनी सर्विस लेन दलदल और गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे सड़क अब वाहनों के चलने लायक नहीं बची है। बुधवार सुबह हुलासनगरा क्रॉसिंग के पास गड्ढे में फंसकर ट्रक एक तरफ झुक गया, जिससे फोरलेन वनवे हो गया। इससे पहले पुलिस क्रेन से ट्रक को निकलवाकर सड़क से हटाती बहगुल नदी पुल पर दो ट्रक और खराब हो गए, जिससे हालात और बिगड़ गए। दोनों ओर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। देर शाम पुलिस ने तीनों ट्रकों को हटाकर जाम खुलवाया। इस दौरान 12 घंटे तक हाईवे जाम रहा। देर रात तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।