{"_id":"5ccca429bdec22070c08f6e1","slug":"11556915241-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी में एडमिशन की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलबी में एडमिशन की तैयारी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एलएलबी तीन और पांच वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी है। इसके चलते विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों से उनकी संबद्धता, सीटों और बार काउंसिल की स्वीकृति के दस्तावेज मांगे हैं।
बता दें कि एलएलबी में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर इस बार अब तक तय नहीं हुआ है कि एडमिशन प्रवेश परीक्षा के जरिये होंगे या मेरिट के आधार पर। पिछले साल इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। हालांकि प्रवेश को लेकर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। अब विश्वविद्यालय ने एलएलबी की संबद्धता वाले सभी कॉलेजों से सीट, बार काउंसिल की स्वीकृति, शिक्षकों की स्थिति, वेतन आदि के बारे में जानकारी मांगी है। कॉलेजों को यह सूचना एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध करानी होगी।