फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   डेयरियों पर शुरू हुई कार्रवाई, नाला सफाई में थीं बाधक

डेयरियों पर शुरू हुई कार्रवाई, नाला सफाई में थीं बाधक

Fri, 03 May 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
डेयरियों पर शुरू हुई कार्रवाई, नाला सफाई में थीं बाधक
बरेली। गोबर बहाकर नाला-नाली चोक करने वाले डेयरी संचालकों पर बृहस्पतिवार को नगर निगम ने जमकर कार्रवाई की। कुछ जगह से पशु और सामान जब्त किया तो कई के चालान भी किए गए। इसके साथ ही नगर आयुक्त ने आवारा पशुओं पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त टीम के साथ जाटवपुरा, रहपुरा चौधरी, प्रेमनगर और मिनी बाईपास के इलाकों में नाला सफाई के निरीक्षण को निकले तो जगह-जगह गोबर भरा मिला। इस पर पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रेमनगर थाने के पास नाले पर अतिक्रमण देखकर भी नाराजगी जताई और उसे तोड़ने के निर्देश दिए। इसके बाद वह रहपुरा चौधरी पहुंचे। वहां डेयरी वाले ने नाले में गोबर डाल पूरी तरह से चोक कर दिया था। अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभारी ललतेश सक्सेना को बुलाकर डेयरी को सील कराकर पशुओं को कान्हा पशु आश्रय भिजवा दिया। भूसा और तांगा भी जब्त करा लिया। इसके साथ ही नगर आयुक्त ने पकड़े गए जानवर सिफारिश पर न छोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बिना जुर्माना वसूले किसी पशु को न छोड़ा जाए।
विज्ञापन


चार सफाई कर्मचारी सस्पेंड, साथियों में आक्रोश
बरेली। नगर निगम प्रशासन ने चार सफाई कर्मी भी सस्पेंड किए हैं। उन्हें सीआई पार्क गैराज से अटैच कर दिया गया है। इससे सफाई कर्मचारी आक्रोशित हो गए हैं।
प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी संजीव प्रधान ने बताया सफाई कर्मचारी सोनू, सुरजीत, विजय, सोनू को बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए गए थे। मगर चारों कर्मचारी ने उपस्थित होने से इंकार कर दिया था। शराब पीकर सफाई नायक से अभद्रता की शिकायत भी आई थी। इस पर उच्च अधिकारियों के आदेशों का पालन न करने के चलते चारों को सस्पेंड कर दिया गया है। नगर निगम प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed