{"_id":"5c993593bdec22147609e8ae","slug":"11553544595-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेेटिंग वाले सफाई कर्मियों में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेेटिंग वाले सफाई कर्मियों में मची खलबली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मूल पदों पर भेजने के आदेश पर अमल शुरू होते ही सेटिंग से मलाईदार पदों पर जमे सफाई कर्मियों में खलबली मच गई है। इसके चलते सोमवार को सफाई कर्मियों ने नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार और मेयर उमेश गौतम से मिलकर इस पर रोक लगाने की मांग की है।
शासन के आदेश पर नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने नगर निगम में कई चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को मूल पदों पर भेज दिया है। बाकी को भी वापस भेजने की कवायद चल रही है। सैकड़ों सफाई कर्मचारी, कार्यवाहक सफाई नायक, ड्राइवर, चपरासी बाबूगीरी का काम कर रहे हैं। इसको लेकर सफाई कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को इन लोगों ने नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार और मेयर उमेश गौतम से मुलाकात की। इन लोगों ने कहा कि सफाई कर्मियों के सहयोग से स्वच्छता रैंकिंग में बरेली का नाम रोशन हुआ है। उनका तो सम्मान कर प्रमोशन देना चाहिए, लेकिन उन्हें मूल पदों पर भेजकर अपमान किया जा रहा है। मुलाकात करने वालों में राजेश कुमार, कमल, संजय, किशनलाल आदि शामिल रहे।