फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   महिला अस्पताल प्रकरण: खिड़की का शीशा हवा से टूटा कमरे में फैला खून जानवर का

महिला अस्पताल प्रकरण: खिड़की का शीशा हवा से टूटा कमरे में फैला खून जानवर का

Tue, 26 Mar 2019 01:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल प्रकरण: खिड़की का शीशा हवा से टूटा कमरे में फैला खून जानवर का
बरेली। महिला अस्पताल में होली से पहले हुई दारू पार्टी के प्रकरण में जांच पूरी हो गई है। मंगलवार को जांच टीम रिपोर्ट सीएमएस के सामने पेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक जैसा कि अंदेशा था, इस जांच रिपोर्ट में दारू पार्टी की बात खारिज कर दी गई है। खिड़की का कांच टूटने की वजह हवा को बताया गया है और मेटरनिटी विंग में फैला खून किसी जानवर का।
विज्ञापन

गए हैं। जिसमें उन्होंने प्रकरण के बारे में जानकारी होने से इंकार किया है। ऐसे में मामले को रफा-दफा किए जाने की संस्तुति वाली रिपोर्ट सीएमएस को टीम सौंपेगी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर जांच टीम में शामिल वरिष्ठ डॉ. शशि गुप्ता, डॉ. ब्रजेश और मेटर्न रमोला ने पैथोलॉजी लैब स्टाफ, अधिकारी समेत चौकीदारों से लिखित बयान लिए। सभी ने दारू पार्टी की जानकारी होने से इंकार कर दिया। इसी आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है। सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में पिछले दिनों ट्रेनिंग के लिए आए स्टूडेंट की ओर से पार्टी करने की बात कही गई है। कहा गया है कि दोपहर पार्टी हुई और फिर वे वहां से चले गए। डॉ. शशि गुप्ता ने भी विद्यार्थियों की पार्टी होने पर मुहर लगाई है। दारू पार्टी की बात को सिरे से खारिज कर दिया गया है। रिपोर्ट में कांच तोड़ने की घटना को तेज हवा या किसी जानवर के तोड़ने की आशंका जताई है। फर्श पर गिरे और खिड़की पर चिपके खून को भी किसी जानवर का बताया गया है। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने रिपोर्ट देखने के बाद ही कोई निर्णय लिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed