{"_id":"5c895c76bdec22143c034661","slug":"11552505974-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा में आवेदन का आज आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा में आवेदन का आज आखिरी मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए इस बार रिकॉर्ड 5.5 लाख आवेदन हो चुके हैं। यह संख्या पिछले साल से करीब दो गुनी है। पिछले साल 2.34 लाख आवेदन हुए थे। आवेदन का आंकड़ा पिछले एक सप्ताह में बहुत तेजी से बढ़ा है। गुरुवार को आवेदन का आखिरी मौका है। माना जा रहा है कि आंकड़ा छह लाख से ऊपर पहुंच जाएगा।
बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया काफी धीमी थी। माना जा रहा था कि इस बार दो लाख आवेदन भी नहीं हो पाएंगे। पिछले दो सप्ताह में आवेदन का ग्राफ अचानक तेजी से बढ़ा। बुधवार तक आंकड़ा 5.5 लाख पहुंचा और करीब पांच लाख ने फीस जमा की। फीस जमा करने का आखिरी मौका 16 मार्च है। अभ्यर्थी गुरुवार तक फॉर्म भर सकते हैं। स्टेट कोआर्डिनेटर प्रोफेसर बीआर कुकरेती ने बताया कि पिछले साल 1.90 लाख सीटों पर करीब 2.34 लाख आवेदन हुए थे। इस बार रिकॉर्ड आवेदन हुए थे। काफी साल पहले विश्वविद्यालय की मेजबानी में फॉर्म भरवाने का मौका मिला था जब पांच लाख आवेदन हुए थे। उसके बाद इतने आवेदन नहीं हुए। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी गुरुवार को हर हाल में फॉर्म भर लें। इसके बाद तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।
भरा विवि का खजाना
बीएड की मेजबानी मिलने से विश्वविद्यालय के अच्छाखासा मुनाफा हुआ है। बुधवार तक करीब 63 करोड़ की फीस जमा हुई। गुरुवार तक यह आंकड़ा 75 करोड़ तक पहुंच सकता है। विश्वविद्यालय में पिछले कुछ समय से वित्तीय संकट खड़ा हो रहा था। एक बार वेतन देने के लिए एफडी तक तोड़नी पड़ी थी।