फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मंच पर जीवंत हो उठा भारत-पाक विभाजन का दर्द

मंच पर जीवंत हो उठा भारत-पाक विभाजन का दर्द

Mon, 01 Apr 2019 01:32 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
मंच पर जीवंत हो उठा भारत-पाक विभाजन का दर्द
बरेली। मानवीय रिश्तों पर आधारित नाटक ‘जिस लाहौर नइ देख्या ओ जम्याइ नई’ भारत-पाक विभाजन के दर्द को साझा करता है। रविवार को सांस्कृतिक मंत्रालय के सहयोग से विंडरमेयर में इसका मंचन किया गया। इसमें मानवता को सबसे बड़ा धर्म कहा गया है। बताया कि धर्म के नाम पर लोगों को बांटा जाता है जबकि संवेदनाएं और सहयोग दिलों को जोड़ने का काम करते हैं। इस नाटक के पात्र भारत विभाजन से संबंध रखते हैं, जो उस दौर में बहुत कुछ खो चुके होते हैं। बावजूद इसके उनमें मानवता बची है। नाटक में यह दर्शाने का प्रयास हुआ है कि विभाजन के कई दशक बीतने के बाद भी सरहद के दोनों तरफ कई परिवार अब भी अपनों की तलाश में भटक रहे हैं।
विज्ञापन

प्रसिद्ध नाटककार असगर वजाहत के लिखे इस नाटक में कथावस्तु को नाटकीय और मानवीय स्वरूप प्रदान किया गया है। वह धर्म का नितांत विरोध नहीं करते बल्कि यह बताते हैं कि समाज विरोधी तत्व किस तरह धर्म का फायदा उठाते हैं। बुुद्धिजीवियों और आम लोगों के बीच जो संबंध होना चाहिए वह नाटककार ने मौलवी, कवि और जनसाधारण का प्रतिनिधित्व करने वाले पात्रों के जरिये उभारा है। मस्जिद में मौलवी की हत्या के माध्यम से स्वार्थी तत्वों द्वारा धर्म तथा जीवन के मूल्यों को नष्ट कर देने की बात कही गई है। इस नाटक की परिकल्पना और निर्देशन डी प्रसाद (पप्पू वर्मा) का रहा। इस प्रस्तुति ने दर्शकों को अंत तक पूरी तरह बांधे रखा।
विज्ञापन

नाटक में कमला घले ने मुख्य भूमिका निभाते हुए सशक्त अभिनय का परिचय दिया। इसके अलावा दीक्षा अग्रवाल, मौलश्री शरद, पीके अस्थाना, मोनिस हिदायत, हृदेश प्रताप सिंह आदि पात्रों ने शानदार अभिनय किया। इस दौरान डॉ. ब्रजेश्वर सिंह, डॉ. गरिमा सिंह और डॉ. शालिनी अरोड़ा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed