फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आधुनिकीकरण की रेस से शाहजहांपुर स्ट्ेशन आउट

आधुनिकीकरण की रेस से शाहजहांपुर स्ट्ेशन आउट

Thu, 10 Jan 2019 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
आधुनिकीकरण की रेस से शाहजहांपुर स्ट्ेशन आउट
आधुनिकीकरण की रेस से शाहजहांपुर स्टेशन आउट
विज्ञापन

शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के लिए फिलहाल शाहजहांपुर स्टेशन को अभी इंतजार करना पड़ेगा। आधुनिकीकरण की रेस से मुरादाबाद रेल मंडल के ग्रेड ए में शामिल सात रेलवे स्टेशन फिलहाल आउट कर दिए गए हैं। ग्रेड ए-1 स्तर के रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। हालांकि, इनमें हरिद्वार और देहरादून स्टेशनों का आधुनिकीकरण शुरू कर दिया गया है। इसके बाद बरेली जंक्शन और मुरादाबाद स्टेशनों का आधुनिकीकरण होना है। स्टेशनों के आधुनिकीकरण के संबंध में रेलवे ने सर्कुलर जारी कर दिया है। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन आधुनिकीकरण की रेस से बाहर हो गया है। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी के मुताबिक रेलवे स्टेशनों के अपग्रेडिंग के संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया गया है।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में देहरादून, हरिद्वार, बरेली जंक्शन और मुरादाबाद रेलवे स्टेशन ग्रेड ए-1 के हैं। शाहजहांपुर, हरदोई, हापुड़, बिजनौर, रामपुर, रुड़की, चंदौसी स्टेशन को ग्रेड ए में रखा गया है। जबकि गजरौला स्टेशन ग्रेड बी में शामिल है। रेलवे ग्रेड ए-1 के स्टेशनों को आधुनिक बनाने की योजना पर काम कर रहा है। ग्रेड ए के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन को भी आधुनिक बनाए जाने वाले स्टेशनों की सूची में रखा गया था। दरअसल, शाहजहांपुर स्टेशन का ग्रेड ए जरूर है। लेकिन यात्रियों के दबाव और कमाई के लिहाज से यह स्टेशन ग्रेड ए-1 के स्टेशनों को टक्कर देता है। यहां प्रतिदिन औसतन 13000 टिकट की बिक्री से रेलवे को 56.67 लाख रुपये तक कमाई होती है। रिजर्वेसन से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और कमाई अलग है। ऐसे में शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर भी स्केलाइडर (स्वचालित सीढ़ियां), स्वत: खुलने और बंद होने वाले दरवाजे लगाए जाने के साथ वाईफाई सुविधा, प्रथम और द्वितीय श्रेणी के यात्री प्रतीक्षालयों को वातानुकूलित किया जाना था। प्लेटफॉर्म का विकास और सुंदरीकरण भी इसमें शामिल था। रेलवे ने फिलहाल शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन को बाहर कर दिया है। रेलवे की योजना अब पहले चरण में ग्रेड ए-1 के स्टेशनों को आधुनिक करने की है। इसके बाद जरूरत के हिसाब से ग्रेड ए के स्टेशनों पर काम होगा।
विज्ञापन

-----------
प्रस्तावित फूड प्लाजा का काम भी लटका
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने ग्रेड ए-1 और ग्रेड ए के रेलवे स्टेशनों का पिछले साल सर्वे किया था। सर्वे में शाहजहांपुर स्टेशन को भी अच्छी रैंकिंग मिली। इसके बाद यहां आईआरसीटीसी ने कई सुविधाएं शुरू कीं। इनमें वाटर एटीएम की सुविधा भी शामिल है। मालगोदाम साइड में खाली जमीन पर फूड प्लाजा बनाने का भी प्रस्ताव था। इसके बाद मालगोदाम साइड का सौंदर्यीकरण तो हो चुका है, लेकिन फूड प्लाजा का काम फिलहाल लटक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने के साथ यहां एअरपोर्ट जैसी योजनाओं के विकास की योजना है। मुरादाबाद रेल मंडल के ग्रेड-ए-1 स्टेशनों को फिलहाल आधुनिक बनाया जा रहा है। शाहजहांपुर स्टेशन के भी आधुनिकीकरण की योजना थी। यह स्टेशन ग्रेड ए का स्टेशन है। उच्च स्तर से दिशा निर्देश के बाद दूसरे चरण में आधुनिक बनाए जाने वाले स्टेशनों में शाहजहांपुर को शामिल किया जा सकता है। फिलहाल ग्रेड ए-1 के स्टेशनों पर पूरा फोकस है।
- अश्वनी कुमार, एडीआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed