{"_id":"5c2e6cf4bdec22718e0cf3da","slug":"11546546420-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में 27 मंडलों के प्रभारी मनोनीत किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में 27 मंडलों के प्रभारी मनोनीत किए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के कार्यक्रमों की श्रंखला को सफल बनाने के लिए प्रत्येक मंडल में प्रभारी मनोनीत कर दिए। 27 मंडल प्रभारियों को अपने मंडलों में जाकर प्रवास का दायित्व सौंपा गया है। मंडल प्रभारी पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ समितियों, बूथ प्रभारियों और बूथ अध्यक्षों तक पहुंचाकर सबसे सामंजस्य बिठाएंगे।
संजय नगर स्थित पार्टी की बैठक में जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बूथ अध्यक्षों से सीधे मिलेंगे और उनसे संवाद करके आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति तय करेंगे। अध्यक्ष अपने बूथ पर किए गए कामों का ब्योरा रखें। मनोनीत मंडल प्रभारियों में बहेड़ी नगर में धर्मपाल आजाद, ग्रामीण में दीपचंद्र पांडेय, बहेड़ी ग्रामीण पश्चिम में सुनील गंगवार, दमखोदा में सम्राट सिंह, मीरगंज में वीरेंद्र गंगवार वीरू, दुनका में संजय चौहान, फतेहगंज पश्चिमी में चक्रवीर सिंह, शाही में आदेश प्रताप सिंह, भोजीपुरा में डा. नरेंद्र गंगवार, परधौली में पीपी माथुर, रिठौरा में चंचल गंगवार, शेरगढ़ में कृष्णपाल मौर्य, नवाबगंज में श्याम स्वरूप गुप्ता, ग्रामीण में वीरेंद्र सिंह, भदपुरा में संतोष शर्मा, फतेहगंज पूर्वी में अंकित शुक्ला, बिथरी चैनपुर में रंजीत राघव, क्यारा में डा. मनोज गुप्ता, आलमपुर जाफराबाद में शिव प्रताप सिंह रिंकू, विशारतगंज में नेमचंद मौर्य, आंवला में सुधीश पांडेय, मझगवां में वीर सिंह पाल और रामनगर में संजीव सक्सेना को मंडल प्रभारी बनाया गया।