फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   निजी सचिव का स्टिंग में फंसना मेरे खिलाफ साजिश नहीं

निजी सचिव का स्टिंग में फंसना मेरे खिलाफ साजिश नहीं

Fri, 28 Dec 2018 02:02 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 28 Dec 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
निजी सचिव का स्टिंग में फंसना मेरे खिलाफ साजिश नहीं
बरेली। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा- ‘निजी सचिव (पीएस) ओपी कश्यप के स्टिंग ऑपरेशन में फंसने के पीछे सरकार की मेरे खिलाफ कोई साजिश नहीं थी। दरअसल, स्टिंग में पीए ओपी कश्यप ने कमीशन संबंधी जो भी बातें कीं, वह मुझसे संबंधित नहीं थीं। हालांकि पीए ने जो कुछ भी फोन पर कहा, उससे स्पष्ट है कि वह लेन-देन की बात तो कर ही रहा था। प्रमुख सचिव ने उसे तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है।’
विज्ञापन

बदायूं जाने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि लखनऊ में हर मंत्री के निजी सचिव एक दूसरे से बतियाते रहते हैं। अब वह आपस में क्या बातें करते हैं, यह हमें क्या पता। फिलहाल पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव महेश गुप्ता ने निजी सचिव ओपी कश्यप को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई है। एसआईजी पीए के स्टिंग आपरेशन की जांच करेगी। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि राजनीति का स्तर इतना गिर गया है कि अभी तक इंसानों को जाति धर्म में बांटते थे, लेकिन अब भगवान को भी बांटने लगे हैं। यह सब रोजगार, विकास, शिक्षा से जनता का ध्यान बंटाने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed