फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   साध्वी कोयल गिरि मौत प्रकरण: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हाईकोर्ट में अपील करेंगे परिजन

साध्वी कोयल गिरि मौत प्रकरण: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हाईकोर्ट में अपील करेंगे परिजन

Wed, 12 Dec 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 12 Dec 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
साध्वी कोयल गिरि मौत प्रकरण: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हाईकोर्ट में अपील करेंगे परिजन
साध्वी कोयल गिरी (फाइल फोटो) - फोटो : facebook
साध्वी कोयल गिरि उर्फ सीमा वर्मा के परिजन मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में पुलिस प्रशासन के खिलाफ याचिका दायर कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे।साध्वी की चार दिसंबर को मौत हो जाने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपी व्यापारी बंधुओं के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन पुलिस के सामने स्थिति यह है कि वह नामजद व्यापारियों को न तो क्लीन चिट दे पा रही है और न ही गिरफ्तार कर रही है।
विज्ञापन


यही वजह है कि साध्वी के परिजन पुलिस पर इस प्रकरण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट की शरण में जाएंगे। साध्वी के भाई नरेश ने बताया कि वह मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में पुलिस प्रशासन के खिलाफ याचिका दायर कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे।
विज्ञापन


दौलत गिरि की तलाश में पुलिस के रडार पर अब देहरादून
साध्वी प्रकरण में आरोपी दौलत गिरि की तलाश में हरियाणा और प्रयागराज में खाक छानने के बाद पुलिस के रडार पर अब देहरादून है। पुलिस को उम्मीद है कि वह देहरादून में हो सकता है इसलिए पुलिस अब देहरादून गई है। तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी साध्वी कोयल गिरि 23 नवंबर को गंभीर हालत में झुलस गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां रामलली ने आरोप लगाया है कि कस्बा के ही व्यापारी पंकज गुप्ता, सुशील बाबू गुप्ता, अनिल गुप्ता और अनुराग गुप्ता ने जमीन के विवाद में साध्वी को जला दिया है। वहीं इस मामले में दौलत गिरि को भी नामजद कराया गया है। दौलत गिरि पर आरोप है कि वह साध्वी को मोबाइल पर कॉल करके आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए बदनाम करने की धमकी देता था।


सर्विलांस टीम भी खाली हाथ
साध्वी के परिजनों ने सर्विलांस टीम को जो नंबर दिए हैं, उनमें अधिकांश नंबर पुराने हैं और जो नए नंबर दिए हैं, वह भी बंद जा रहे हैं। इस वजह से अब सर्विलांस टीम के सामने भी दौलत गिरि को ट्रेस करने की चुनौती बनी हुई है। सर्विलांस टीम प्रभारी क्रांतिवीर सिंह के मुताबिक अभी सीडीआर नहीं आई है, जो नंबर दिए गए हैं, उनमें से अधिकांश पुराने हैं और बंद हैं। उन नंबरों से हाल-फिलहाल कोई बात नहीं हुई है। फिर उन्हें भी खंगालने की कोशिश की जा रही है।

'जब तक घटना से संबंधित सारे तथ्य नहीं मिल जाते, तब तक इस मामले में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है, फिलहाल जांच जारी है।'
- सुभाष चंद्र शाक्य, एएसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed