{"_id":"5ae2dbce4f1c1b5f098b6bc1","slug":"11524816846-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीए ने रामगंगा नगर में प्लाटों की बुकिंग खोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीए ने रामगंगा नगर में प्लाटों की बुकिंग खोली
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीए ने रामगंगा नगर में प्लाटों की बुकिंग खोली
बरेली। बीडीए ने रामगंगा नगर में 22 व्यवसायिक प्लाटों समेत लोकल शाप, शैक्षणिक संस्थान और ग्रुप हाउसिंग के लिए बुकिंग खोल दी। यहां व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करने के लिए बीडीए 27 हजार रुपये वर्ग मीटर की दर से जमीन की बिक्री की जाएगी। प्राधिकरण ने अपनी शर्तों को वेबसाइट पर भी लिखा है। प्लाटों की बिक्री 15 मई तक हो सकेगी।
नोटबंदी और जीएसटी के बाद रियल एस्टेट कारोबार में बड़े पैमाने पर मंदी छायी हुई है। रामगंगा नगर आवासीय कालोनी में बीडीए के बने हुए मकान भी लंबे समय से नहीं बिक रहे हैं। अब बीडीए ने यहां व्यवसायिक भूखंडों और शैक्षिक संस्थान खोलने के लिए प्लाटों की बिक्री करने के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। कोई भी व्यक्ति निर्धारित विवरण पुस्तिका खरीदकर उस पर प्लाट खरीदने के लिए आवेदन कर सकता है। विवरण पुस्तिका बीडीए दफ्तर में मिलेगी। प्लाट बुकिंग के लिए टोल फ्री नंबर 18002707270 पर संपर्क किया जा सकता है।