{"_id":"67b3a4e02a6b416dcc0ae6fb","slug":"1130-lakh-cheated-from-businessman-on-the-pretext-of-selling-new-generator-at-cheap-rate-two-arrested-bareilly-news-c-4-lko1064-583156-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सोशल मीडिया पर सस्ती चीज का सौदा कहीं पड़ न जाए महंगा, बरेली में व्यापारी से 11.30 लाख की हो गई ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सोशल मीडिया पर सस्ती चीज का सौदा कहीं पड़ न जाए महंगा, बरेली में व्यापारी से 11.30 लाख की हो गई ठगी
Tue, 18 Feb 2025 02:47 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:47 PM IST
सार
मेरठ निवासी दो युवक महंगे शौक पूरा करने के लिए ठगी करने लगे। आरोपियों ने बरेली के व्यापारी को महंगा जेनरेटर सस्ते में बेचने का झांसा देकर फंसा लिया। उनसे 11.30 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
cyber crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में सोशल मीडिया पर नए जेनरेटर को सस्ते में बेचने का पोस्ट डालकर बरेली के व्यापारी से 11.30 लाख रुपये ठगी कर ली गई। इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मेरठ के थाना कंकरखेड़ा की सैनिक विहार कॉलोनी निवासी प्रशांत गुप्ता और रघुवीर सिंह हैं। दोनों महंगे शौक पूरे करने के लिए ठगी करते थे। वह सोशल मीडिया पर महंगे सामानों के फोटो डालकर कम कीमतों में बिक्री का झांसा देकर ठगी करते थे। दोनों के बैंक खातों में 10 लाख रुपये है, पुलिस ने उसे फ्रीज करा दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के राधेश्याम इंक्लेव निवासी व्यापारी राघव अग्रवाल के साथ जनवरी में 11.30 लाख रुपये की ठगी की गई थी। प्रशांत गुप्ता और रघुवीर ने सोशल मीडिया पर महंगे जनरेटर का फोटो डालते हुए इसकी कम कीमतों में बिक्री की बात कही थी। राघव अग्रवाल ने संपर्क किया तो उनके लिए भी फोटो भेज दिया। जनरेटर का सौदा 11.30 लाख में हुआ था। बाद में जब जनरेटर नहीं मिला तो राघव अग्रवाल को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने 11 जनवरी को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बरेली में स्पा सेंटर पर छापा: अंदर का माहौल देखकर दंग रह गई पुलिस, चार युवक और दो युवतियों को पकड़ा
विज्ञापन
मामले में जांच के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से आरके इंडस्ट्रीज (राघव अग्रवाल की फर्म) का लेटरहेड, 12 आधार कार्ड, आठ वोटर आईडी और एक डेबिट कार्ड बरामद हुआ है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि आरोपियों के बैंक खातों में जमा 10 लाख रुपये फ्रीज करा दिए गए हैं। आरोपी महंगे शौक पूरे करने के लिए ठगी करते थे। सोमवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उनको जेल भेज दिया गया।