फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   112 patients attended the camp, 74 had cancer symptoms

Bareilly News: शिविर में आए 112 मरीज, 74 में कैंसर के लक्षण

Sun, 03 May 2026 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
112 patients attended the camp, 74 had cancer symptoms
बरेली कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट और मुरारी लाल माहेश्वरी फाउंडेशन की ओर से शनिवार को आकांक्षा एन्क्लेव स्थित बरेली कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा। शिविर में 112 मरीजों में 74 कैंसर संदिग्ध, 11 आंख, 14 दांत व अन्य रोगों संबंधी इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. आरके चितलांगिया ने मरीजों की जांच के बाद इलाज संबंधी परामर्श दिया। कैंसर संदिग्ध लक्षण मिलने पर जरूरी जांच का और जो पुराने मरीज थे, उनको स्वास्थ्य लाभ के लिहाज से सुझाव दिए गए। लोगों से पान मसाला का सेवन छोड़ने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और संदिग्ध लक्षण होने पर जरूरी जांच कराने की अपील की है। नेत्र चिकित्सक डॉ. अचित्य ने 11 और दंत चिकित्सक डॉ. दिशा ने 14 मरीजों को देखा। जरूरत के तहत जांच और सर्जरी का परामर्श और दवा दी। शिविर में बरेली समेत पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं के मरीज रहे।
विज्ञापन

शिविर आयोजक राजन भारद्वाज के मुताबिक ट्रस्ट परिसर में प्रतिमाह पहले और तीसरे शनिवार को निशुल्क कैंसर स्वास्थ्य शिविर लगता है। सूक्ष्म जलपान की भी व्यवस्था रहती है। शिविर संबंधी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7409466000 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शिविर में 41 मरीजों की हुई निशुल्क जांच
रिठौरा। बरेली कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट और मुरारीलाल माहेश्वरी फाउंडेशन की ओर से ग्राम पंचायत परिसर अहलादपुर में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिल चौधरी ने 41 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उनको निशुल्क दवाएं दी गईं। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान सियाराम साहू, पूर्व प्रधान मदन लाल साहू और समाजसेवी सौरभ साहू ने किया। शिविर संचालक राजन भारद्वाज ने ग्रामीणों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया। इस दौरान राजा खान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed