फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नए सत्र में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से

नए सत्र में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से

Mon, 08 Apr 2019 12:58 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
नए सत्र में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से
बरेली। रुहेलखंड विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2019-20 के संस्थागत प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सोमवार यानी आठ अप्रैल से शुरू होंगे। यह पंजीकरण स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में बिना प्रवेश परीक्षा वाले पाठ्यक्रम के लिए होंगे। प्रवेश की यह प्रक्रिया दस जून तक पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

आठ अप्रैल से शुरू होने वाले यह पंजीकरण विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रम बीए, बीएससी, बी कॉम, बीबीए, बीएससी (कृषि, ऑनर्स, बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, गृह विज्ञान), बी कॉम (ऑनर्स, कंप्यूटर, वित्त, वित्तीय सेवा), बी लिब, विधि (त्रिवर्षीय, पंचवर्षीय), एमए एवं विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए होंगे। पंजीकरण शुल्क सात मई तक जमा किया जा सकेगा। पंजीकरण का प्रिंट आउट दस मई तक संबंधित डिग्री कॉलेज में जमा करना होगा। डिग्री कॉलेज इन पंजीकरण को 15 मई तक ऑनलाइन अपलोड करेंगे और 20 मई तक इसकी मेरिट जारी कर दी जाएगी। मेरिट के बाद 10 जून तक डिग्री कॉलेजों को प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह जानकारी कुलपति डॉ. संजय मिश्रा की ओर से जारी विज्ञप्ति में दी गई है।
विज्ञापन


सौ रुपये शुल्क, डिजिटल माध्यम से भी दे सकेंगे
ऑनलाइन पंजीकरण आठ अप्रैल को दोपहर बाद से शुरू होंगे। इसका शुल्क सौ रुपये रखा गया है। यह शुल्क किसी भी बैंक के एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed