फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›    मेयर गौतम को फिर हाईकोर्ट में घेरा

 मेयर गौतम को फिर हाईकोर्ट में घेरा

Sun, 10 Mar 2019 02:06 AM IST
Kunwar Pal Singh Kunwar Pal Singh
Updated Sun, 10 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
 मेयर गौतम को फिर हाईकोर्ट में घेरा
बरेली। भाजपा के बागी पार्षद विपुल लाला और पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर के करीबी रहे पूर्व पार्षद मुनीश शर्मा और राजेश तिवारी ने एक और मामले में मेयर उमेश गौतम की हाईकोर्ट में घेरेबंदी करने की कोशिश की है। याचिका दायर की गई है कि नगर निगम में की गई टैक्स रियायत नियमों के खिलाफ है। इससे जनता को कोई राहत मिलने के बजाय अगले वित्तीय वर्ष में एरियर के साथ टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा।
विज्ञापन

नगर निगम में भाजपा का कब्जा होने के बाद अपनी चुनावी घोषणा के तहत मेयर उमेश गौतम ने बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कराकर टैक्स की दरें कम करने की घोषणा की थी। दावा किया गया था कि निगम ने टैक्स दरों में 40-50 प्रतिशत तक कमी कर दी है। पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर और उनके करीबी मुनीश शर्मा ने इस टैक्स रियायत को नियमविरुद्ध बताया था। इसको लेकर मुनीश शर्मा ने पहले कमिश्नर से भी शिकायत की थी, लेकिन कमिश्नर के स्तर पर इसका संज्ञान नहीं लिया गया। इसके बाद अब दो मुनीश शर्मा, राजेश तिवारी और विपुल लाला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने टैक्स की दरों में कमी को अवैध बताया है। कहा है कि इसका खामियाजा जनता को भुगतना होगा और अगले वित्तीय वर्ष में लोगों को नए टैक्स के साथ पिछले साल टैक्स में मिली छूट का बतौर एरियर भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed