फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नगर आयुक्त को ले डूबी स्मार्ट सिटी के बजट की खींचतान

नगर आयुक्त को ले डूबी स्मार्ट सिटी के बजट की खींचतान

Sun, 17 Feb 2019 01:51 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
नगर आयुक्त को ले डूबी स्मार्ट सिटी के बजट की खींचतान
बरेली। स्मार्ट सिटी के बजट की खींचतान नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव को भारी पड़ गई। काम में अड़ंगेबाजी को लेकर एक बड़े अफसर के खिलाफ उनके ‘रहनुमा’ की बयानबाजी भी उनके तबादले की वजह बनी। स्मार्ट सिटी के बजट की कंट्रोलिंग नगर निगम के पास रहे या फिर साहब के पास, इसे लेकर साहब से शुरू हुई जंग बड़े नेताओं तक पहुंच गई। बड़े अफसर इस बयानबाजी को लेकर ‘बॉस’ पर तो दबाव नहीं बना पाए, लेकिन उसकी गाज एक बड़े संपर्क के जरिए नगर आयुक्त पर गिर गई।
विज्ञापन

बरेली को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अभी करीब 54 करोड़ का बजट मिला है। इसका हिसाब-किताब कौन रखे, इसको लेकर एक बड़े साहब से नगर निगम के निजाम की खींचतान हो गई। नगर निगम के शाहे सरकार फ्रंट फुट पर आकर अफसर के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे, मगर बड़े साहब यह जानते थे कि इस बयानबाजी के पीछे कौन है। बस, साहब ने यह मेसेज अपने दिग्गज संपर्क तक पहुंचा दिया। यह दिग्गज इस बात से भी नाराज थे कि नगर निगम में जबसे भाजपा की सत्ता आई है, तबसे लगातार नगर आयुक्त किसी और की कुछ सुन ही नहीं रहे थे। इसलिए वह ऐसे तेज तर्रार अफसर को नगर निगम में लाना चाहते थे कि वह किसी भी बात पर नेताजी से ‘यस सर’ न कहता रहे। वह स्मार्ट सिटी के कुछ काम अपने हिसाब से भी करे। इसके चलते ही निवर्तमान नगर आयुक्त को आचार संहिता लगने से पहले जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed