फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एसडीएम ने टोका तो बोला.. तुम कौन

एसडीएम ने टोका तो बोला.. तुम कौन

Thu, 24 Jan 2019 01:58 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 24 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने टोका तो बोला.. तुम कौन
आंवला। बुधवार को एसडीएम विशु राजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब 10:30 बजे औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे तो सफाई कर्मचारी का बेटा रोगियों का पर्चा बनाता मिला। एसडीएम ने उससे परिचय पूछा तो बदले में उसने एसडीएम से उन्हीं का परिचय पूछ लिया। बाद में जानकारी मिली वह सीएचसी का कर्मचारी नहीं था, बल्कि सफाई कर्मचारी का बेटा है।
विज्ञापन

सीएचसी के डॉक्टर ने सफाई देते हुए कहा कि स्टाफ की कमी की वजह से यह रोगियों के पर्चे बनाने में सहयोग करता है। पहले उसका पिता रमेश पर्चा बनवाता था, उसके बीमार होने पर बेटा आ रहा था। एसडीएम को निरीक्षण में सिर्फ एक डॉक्टर रजनीश चंद्र, फार्मासिस्ट अखिलेश चंद्र, प्रदीप चंद्रा और दीक्षा मौजूद मिले। बताया गया कि सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेंद्र कुमार जाम की वजह से रास्ते में है। एसडीएम ने बताया निरीक्षण में चार डॉक्टर गायब मिले। गंदगी की भरमार मिली, प्रसव रूम की हालत खस्ता थी, टीबी की दवा डॉट का वितरण ठीक ढंग से नहीं हो रहा था। इसके अतिरिक्त डार्क रूम सहायक को अपने पेशे से संबंधित पूर्ण जानकारी नहीं थी। रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन


अधिकारियों के निरीक्षण में 13 डॉक्टर, 28 कर्मचारी गायब मिले
बरेली। डीएम वीरेंद्र कुमार बुधवार को भमोरा सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर और कर्मचारी उपस्थित मिले। प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि 30 संविदा कर्मचारी है जो कि हड़ताल पर है। जिसके चलते स्वस्थ सेवाएं बाधित हैं। सीडीओ सत्येंद्र कुमार भोजीपुरा पहुंचे, उन्हें सभी डॉक्टर व कर्मचारी उपस्थित मिले। एडीएम ओपी वर्मा फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी पहुंचे। यहां दो डॉक्टर ड्यूटी से गायब थे। एडीएम आरएस द्विवेदी को मीरगंज में दो डॉक्टर समेत बारह कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। एसडीएम ममता मालवीय ने बहेड़ी और मुड़िया नबी बख्श में छापामारी की। जिसमें एक डॉक्टर और पंद्रह कर्मचारी गायब मिले। एसडीएम राकेश सिंह को कुआंटांडा व अहिरोला में एक डॉक्टर और एक कर्मचारी गायब मिले। रोहित यादव ने शाही और शीशगढ़ में तीन डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं मिला। वहीं फरीदपुर और बिथरीचैनपुर और क्यारा में सभी व्यवस्थायें ठीक मिलीं। डीएम ने बताया कि गायब कर्मचारियों की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed