{"_id":"5c473c1fbdec2273923c12e4","slug":"111548172319-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेयरिंग फेल होने से खंदी में पलटी कार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेयरिंग फेल होने से खंदी में पलटी कार, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसहैत (बदायूं)। मंगलवार को खेड़ा जलालपुर गांव के पास एक सफारी गाड़ी अचानक स्टेयरिंग फेल होने से सड़क किनारे खंदी में पलट गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
हादसा मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे हुआ। खिता नगला निवासी 50 वर्षीय छोटेलाल, पवन, सुरेश और जदवीर टाटा सफारी गाड़ी में सवार होकर उसहैत से अपने गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यह गाड़ी कस्बे से निकलकर खेड़ा जलालपुर के पास पहुंची थी कि तभी अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में जाकर पलट गई। हादसे को देखकर उधर से गुजर रहे लोग दौड़ पड़े। उन्होंने बमुश्किल घायलों को बाहर निकाला लेकिन तब तक छोटेलाल की मौत हो गई थी। इसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया और शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक गाड़ी छोटेलाल ही चला रहा था।