Haj Yatra 2024: पहली बार बरेली से महरम के बिना हज यात्रा पर जाएंगी 11 महिलाएं, प्रदेश से कुल 141
कुछ साल पहले सरकार ने यह मौका दिया तो महरम के बिना महिलाएं हज यात्रा पर जाने लगीं। यह पहला अवसर है जब बरेली से 11 महिलाएं महरम के बिना हज यात्रा पर जा रही हैं। इसे बड़ी बात माना जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार प्रदेश से 141 महिलाएं महरम (ऐसा पुरुष, जिसके साथ संबंधित महिला का निकाह हराम हो) के बिना हज यात्रा पर जा रही हैं। इसमें बरेली जिले की भी 11 महिलाएं शामिल हैं। जिले से एक बच्चा भी हज यात्रा पर जा रहा है।
आमतौर पर पहले महरम के बिना महिलाएं हज यात्रा पर नहीं जाती थीं। कुछ साल पहले सरकार ने यह मौका दिया तो महरम के बिना महिलाएं हज यात्रा पर जाने लगीं। पिछले साल तक जिले की कोई भी महिला महरम के बिना हज यात्रा पर नहीं गई थी। यह पहला अवसर है जब 11 महिलाएं महरम के बिना हज यात्रा पर जा रही हैं। इसे बड़ी बात माना जा रहा है।
प्रदेश के 12 बच्चे भी हज यात्रा पर जाएंगे
हज कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार बरेली के अलावा मंडल के अन्य जिलों से किसी भी महिला के महरम के बिना हज यात्रा पर जाने की खबर नहीं है। प्रदेश के 12 बच्चे हज यात्रा पर जा रहे हैं, इनमें जिले का भी एक बच्चा शामिल है। उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सदस्य डॉ. एसई हुदा ने इसकी पुष्टि की है।
ये महिलाएं हैं शामिल
साराजहां, रेशमा, नाजिश खानम, नमीम बेगम, रुखसाना बेगम, कमरजहां, नईमा बेगम, हसीन बानो आदि।
हज यात्रा की पहली किस्त नौ तक हो सकेगी जमा
हज यात्रा के लिए पहली किस्त जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 81,800 रुपये की यह किस्त नौ फरवरी तक जमा की जा सकेगी। हज-2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार उत्तर प्रदेश सहित कई प्रांतों में बिना (कुरा) लॉट्री के आवेदकों को सीधा हज यात्रा पर जाने का मौका मिला है। इसके लिए पहली किस्त बृहस्पतिवार से जमा होने लगी है। उप्र हज कमेटी के सदस्य डॉ. एसई हुदा ने बताया कि यह किस्त किसी भी स्टेट बैंक या यूनियन बैंक की शाखा में जमा की जा सकती है।
आजमीने हज अपने खाते से ऑनलाइन नेटबैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई के जरिये भी जमा कर सकते हैं। बैंक से जमा की किस्त की पे इन स्लिप हज कमेटी ऑफ इंडिया की साइट पर कवर नंबर के साथ भेजें।